अंतर्राष्ट्रीय लोकोदय तीर्थक्षेत्र का सुधासागर महाराज सानिध्य में हुआ शिलान्यास एवम संपन्न हुआ छह दिवसीय 24 समवशरण कल्पद्रुम महामंडल विधान

धर्म

अंतर्राष्ट्रीय लोकोदय तीर्थक्षेत्र का सुधासागर महाराज सानिध्य में हुआ शिलान्यास एवम संपन्न हुआ छह दिवसीय 24 समवशरण कल्पद्रुम महामंडल विधान

आगरा
संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आगरा मथुरा नेशनल हाईवे स्थित अन्तर्राष्ट्रीय लोकोदय तीर्थक्षेत्र की भूमि पर आगरा नगर के इतिहास में 1 जनवरी से छह दिवसीय 24 समवशरण श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन हुआ।

 

 

 

जिसका समापन 6 जनवरी को विश्व शांति महायज्ञ एवं शिलान्यास समारोह के साथ हुआ| जहां विधान के छठवें अंतिम दिन सर्वप्रथम इन्द्र- इन्द्रणियों ने बाल ब्रह्ममचारी प्रदीप भैय्या सुयश जी के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ अष्ट द्रव की थाल सजाकर सहस्त्र नाम के 1008 अर्घ्य श्रीजी के समक्ष अर्पित कर विधान का संपन्न किया| विधान में मौजूद सभी इन्द्र-इन्द्रणियों ने संगीतकार के मधुर भजनों की संगीतमय में लहरियों के साथ नृत्य किया| इसके बाद सभी इंद्र-इंद्राणियो ने विधानाचार्य जी के कुशल निर्देशन में विश्व शांति महायज्ञ की कामना कर हवन में आहुति देते हुए छह दिवसीय विधान का समापन किया|

 

 

 

 

तत्पश्चात आगरा के चौबीस सौभाग्यशाली परिवारों के द्वारा विधानाचार्यजी के कुशल निर्देश में अंतरराष्ट्रीय लोकोदय तीर्थक्षेत्र में मुख्य विशाल एवं भव्य जिनालय व त्रिकाल चौबीसी जिनालय का भूभि शिलान्यास की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की| इसके बाद मुनिपुंगवश्री का जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम साय: 5:30 से 6:30 बजे तक आयोजित किया गया| जिसमें भक्तों ने अपनी जिज्ञासा का समाधान हुआ।

इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बना रहा था| इस विधान का आनंद हजारों की संख्या में आगरा जैन समाज के लोगों ने उठाया| विधान का संचालन मनोज जैन बाकलीवल ने किया|

 

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय लोकोदय तीर्थक्षेत्र की भूमि पर 7 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे से मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का भव्य पिंछी परिवर्तन समारोह होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *