भीषण शीतलहर में मुनि श्री सुधासागर महाराज का हुआ केशलोच
आगरा
निश्चित रूप से हम कह सकते हैं कि हमारे निर्ग्रंथ दिगंबर संत निष्प्रही एवं निर्मोही साधक होते हैं।
भारी कोहरा छाया हुआ है भीषण शीत लहर है हम लोग जहां घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। वही हमारे दिगंबर संत आकाश ओढ़न और धरती को बिछोना मानकर साधना कर रहे हैं स्वयं तिर रहे हैं औरों को भी तार रहे हैं।




शुक्रवार की बेला में आगरा में विराजमान निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज ने केशलोचन किया। बिना किसी औजार के हाथों से केशलोच करना एक साधना है एक तपस्या है। जो एक दिगंबर संत ही कर सकता है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
