श्री वीर जैन सोशल ग्रुप के रितेश कल्पना ठाई बने अध्यक्ष निवर्तमान अध्यक्ष सुनील अमिता सुरलाया ने नवीन कार्यकारिणी को कार्यभार सोपा
रामगंजमंडी।
श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी का नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अतिशय क्षेत्र कैथुली में नव वर्ष की बेला में संपन्न हुआ
आयोजन की शुरुआत में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन किया गया दीप प्रज्वलन विपिन सरिता सबदरा द्वारा किया गया। आयोजन के क्रम में वंदना बाबरिया, दीवा सबदरा द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। सभी अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत मैना दुगेरिया द्वारा प्रस्तुत किया गया।




अतिथि देवो भवों को चरितार्थ करते हुए मनीष मीनाक्षी सबदरा, निलेश रेखा धनोतिया ने सभी मौजूद सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंच का संचालन पंकज विनीशा सुरलाया ने किया इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सुनील सुरलाया ने समूह सदस्यों का आभार जताते हुए सभी को नव वर्ष की बधाई दी इसके बाद पूर्व में रहे चार अध्यक्ष विपिन सबदरा, पंकज सुरलाया, निलेश धनोतिया, सुनील सुरलाया रितेश कल्पना ठाई का नाम प्रस्तावित किया जिसका मौजूद सदस्यों ने ताली बजाकर अनुमोदन किया। इसके बाद निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमान रितेश कल्पना ठाई ने अपनी कार्यकारिणी भी घोषित की जिसमें उपाध्यक्ष मनोज दुगेरिया मोरक, कोषाध्यक्ष मयंक बाबरिया, मंत्री धर्मेश लांम्बाबास, सांस्कृतिक प्रभारी वंदना बाबरिया, मीनू दुगेरिया के नाम की घोषणा की जिसकी सभी सदस्यों ने ताली बजाकर स्वीकृति प्रदान की एवं निवर्तमान अध्यक्ष सुनील अमिता सुरलाया नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को विधिवत रूप से कार्यभार सोपा एवम पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।कार्यभार सौंपते के समय सभी सदस्यों की तालिया की गड़गड़ाहट भी सुनाई दी। इसके बाद मौजूद कार्यकारिणी ने समस्त सदस्यों की मौजूदगी में पारसनाथ भगवान के चरणों में श्रीफल समर्पित कर दर्शन किए। एवं मंगल की कामना की।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
