पूज्य मुनि श्री आगम सागर महाराज संघ का बजरंगगढ़ अतिशय क्षेत्र पर हुआ मंगल प्रवेश मुनिसंघ सानिध्य में होगा नूतन वर्ष पर भगवान शांतिनाथ का मस्तकभिषेक
गुना
शहर के समीप स्थित अतिशय क्षेत्र बजरंगगढ़ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुना,आरोन, रुठियाई से हजारों भक्त नव वर्ष की बेला में पदयात्रा करेंगे एवं बजरंगगढ़ में स्थित भगवान शांतिनाथ, कुंथनाथ,अरनाथ भगवान के दरबार में पहुंचकर नव वर्ष का आगाज करेंगे।
वही इस आयोजन में अपना पावन सानिध्य पूज्य मुनि श्री आगम सागर महाराज संघ सहित प्रदान करेंगे। इस हेतु शनिवार की अनुपम बेला में रुठियाई से मंगल विहार किया। और पावन अतिशय क्षेत्र पर अगवानी की गई।

मिली जानकारी अनुसार सभी भक्त 31 दिसंबर की रात्रि में 2023 को मंगल विदाई देते हुए मंगल आरती के साथ नव वर्ष का स्वागत करेगे। वहीं नूतन वर्ष 1 जनवरी 2024 को 1008 कलशो से भगवान का मस्तकाभिषेक करेंगे। वही पूज्य मुनिसंघ सानिध्य में श्री जी की विमान यात्रा भी निकाली जाएगी।




श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पुण्योदय अतिशय क्षेत्र तीर्थ क्षेत्र कमेटी बजरंगगढ़ की अध्यक्ष इंजीनियर एसके जैन एवं महामंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि पूज्य महाराज श्रीसंघ 30 दिसंबर की बेला में रुठियाई से बिहार कर पावन अतिशय क्षेत्र पर आए। विशेष जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे धर्म प्रभावना पदयात्रा गुना नगर के स्थानीय चौधरी मोहल्ला स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से आरंभ होगी। वही 11:00 बजे आरोन से , एवं 1:00 बजे रुठियाई से आरंभ होगी। जो संध्या बेला में बजरंगगढ़ पहुंचेगी। सभी पद यात्रियों का वात्सल्य स्नेहभोज भी होगा। वही रात्रि में भजन हृदय सम्राट ब्रह्मचारी विनोद भैया की भजन संध्या होगी।

रुठियाई के युवा करेंगे जैन रामायण का मंचन
रुठियाई के जैन युवाओं द्वारा जैन रामायण का मंचन भी किया जाएगा जो बहुत ही भव्य तरीके से होगा। वही रात्रि के 12 बजते ही नूतन वर्ष का अभिनंदन करते हुए 48 दीपकों के द्वारा श्रीजी की महा आरती की जाएगी।

पूज्य मुनि श्री आगम सागर जी महाराज, पूज्य मुनि श्री पुनीत सागर जी महाराज की प्रेरणा से ग्राम वासियों को मिठाई भी वितरित की जाएगी। वही निशुल्क के स्वास्थ्य दवा वितरण शिविर भी लगाया जाएगा। जिसमें डॉक्टर हर्षवर्धन जैन, डॉ वीके जैन, डॉ राजेंद्र जैन, डॉ एमके जैन, डॉ प्रमोद जैन, डॉ नीरज जैन अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। जानकारी अनुसार दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए गुना से बजरंगगढ़ के लिए म्युचुअल के बाद सुविधा पवन श्री मांगलिक भवन से रहेगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
