बीना बारह तीन दिवसीय वार्षिक मेले का ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ यह परंपरा बीनाबारह में वर्षों से जारी है सुनील जैन
बीना बारह
प्राचीन अतिशय क्षेत्र बीनाबारह में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 दिवसीय वार्षिक मेले का शुभारंभ हो गया।
शुभारंभ के अनुपम क्षणों में पूर्व विधायक सुनील जैन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीमान मुकेश जैन ढाना, विशिष्ट अतिथि राकेश जैन चांदपुर रहे। ध्वजारोहण करने से पूर्व सुनील जैन ने कहा कि मेला संस्कृति हमेशा जीवित रहना चाहिए। वर्षों पूर्व से यह परंपरा बीनाजी में जारी है। और आसपास की ग्रामीण क्षेत्र के समाज और गैर समाज के लोग मेले में आकर एक दूसरे से मिलते हैं और मंदिर के दर्शन कर धर्म लाभ लेते हैं।




इस अवसर पर आयोजन के मुख्य अतिथि सागर जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना ने भी अपने विचार रखें आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से इस क्षेत्र का कायाकल्प हो गया है और विश्व और भारत के इतिहास में जैन तीर्थ क्षेत्रों मे इस क्षेत्र का नाम इतिहास में अमर हो गया है।
उन्होंने कहा जैन समाज के लोग इस क्षेत्र पर हमेशा दर्शनों के लिए आते हैं और अब तो इस क्षेत्र में जैन समाज के लोगों के द्वारा शादी विवाह भी किया जा रहे हैं। जो सुखद है। मेला संस्कृति भी समाज के लिए एक अच्छी बात है। एक दूसरे के बीच आमने-सामने मिलना जुलना होता है। इसमें लोगों में और सौहार्दता बढ़ती है।
इस अवसर पर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष श्री अखिलेश जैन ने बताया कि तीन दिवसीय मेले की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इस आयोजन की द्वितीय दिन महामंडल विधान होगा। 1 जनवरी को मूल नायक शांति नाथ भगवान का मस्तकाभिषेक होगा। जो सुबह 9:00 बजे से होगा।

उन्होंने बताया कि सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन शीला जैन प्रेमचंद जैन गंजबासौदा की ओर से हो रहा है। इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि राकेश जैन चांदपुर थे इस अवसर पर सभी अतिथियों का सम्मान अनिल जैन सोंधिया, दिनेश सोंधिया, संजय चौबे, राकेश छुल्ला, सुरेंद्र नायक चंदू जैन आदि ने किया। आयोजन का कुशल संचालन विनोद जैन ने किया। महामंडल विधान पंडित कमल जैन द्वारा कराया गया। सिद्ध चक्र महामंडल विधान राजेश भैया टडा के द्वारा कराया जा रहा है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
