फागी कस्बे में आचार्य 108 श्री इद्रनंदी जी महाराज, क्षमानंदी जी महाराज स संघ के पावन सानिध्य में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान का हुआ भव्यता के साथ समापन यह ऐसा अनुष्ठान है जो हमारे जीवन के समस्त पाप ,ताप ,संताप नष्ट करता है एवं दुखों से छुटकारा दिलाता है आचार्य इंद्र नंदी जी महाराज
फागी
धर्म परायण नगरी फागी कस्बे में आचार्य 108 श्री इंद्र नंदी जी महाराज, मुनि क्षमानंदी जी महाराज स संघ के पावन सानिध्य में चल रहे अष्टाह्निका महापर्व में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्यता के साथ आज समापन हुआ कार्यक्रम में जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबु गोधा ने अवगत कराया कि उक्त कार्यक्रम का जगदीश प्रसाद, कैलाशचंद , हनुमान प्रसाद, सीताराम ,अशोक कुमार, विनोद कलवाड़ा, भरत लाल कलवाड़ा परिवार की तरफ से 27 फरवरी से 8 मार्च तक चल रहे सिद्धचक्र महामंडल का विभिन्न कार्यक्रमो के द्वारा भव्यता के साथ समापन हुआ
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
कार्यक्रम में प्रातः श्री जी का अभिषेक, विश्व कल्याण हेतु वृहद् शांतिधारा की गई , श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में श्रावको ने 2040 अर्घ समर्पित किए तथा मां सरस्वती का पूजन किया।
कार्यक्रम में आचार्य इंद्र नंदी जी महाराज ने बताया कि
सिद्धचक्र महामंडल विधान की पूजा अर्चना करने से मनुष्य के सभी दुखों का निवारण होता है पाप,ताप संताप सहित अन्य कष्टों से छुटकारा मिलता है,कार्यक्रम में प्रतिष्ठा आचार्य पंडित मनोज शास्त्री बगरोही (मध्य प्रदेश)ने विभिन्न मंत्रोच्चारणो के द्वारा सभी धार्मिक क्रियाएं सम्पन्न करवायी। गोधा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में कलवाड़ा परिवार द्वारा मुनि संघ का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र जी भेंट किए गए एवं आचार्य श्री की भक्ति भाव से पूजा की गई। बाद में पूज्यार्थियों विश्व शांति, एवं सुख समृद्धि की कामना करते हुए विश्व शांति महायज्ञ का किया गया।कार्यक्रम में श्री ताराचंद जैन स्वीट कैटरर्स मुख्य ट्रस्टी गुणस्थली चकवाड़ा, डा.अशोक अनोपडा अध्यक्ष गुणस्थली चकवाड़ा, प्रमुख समाज सेवी सेठानी सुलोचना जैन गुणस्थली पदाधिकारी चकवाडा, सत्यनारायण मंगल माधोराजपुरा,जगदीश प्रसाद, मोहनलाल झंडा, कपूरचंद नला,कैलाश कलवाडा, सोहनलाल झंडा,अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, सरावगी समाज के अध्यक्ष महावीर अजमेरा,फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा, महावीर बावड़ी, चम्पालाल जैन,रामेश्वर कलवाड़ा,सोभागमल सिंघल , रमेश बजाज, महावीर बजाज,शांतिलाल जैन धमाना, राजेंद्र मोदी, गणेश कठमाना,राजाबाबू गोधा, महेंद्र कासलीवाल,हरकचंद पीपलू, हरकचंद झंडा , रमेश बजाज,पं.संतोष बजाज, पदम बजाज , महेंद्र बावड़ी,महावीर मोदी,विनोदकलवाड़ा,मोहनलाल सिंघल, अशोक कागला पवन कागला, ललित जैन मांदी वाले, राजकुमार जैन मांदी वाले, कमलेश चोधरी,त्रिलोक पीपलू, तथा शैलेन्द्र कलवाड़ा सहित सारा समाज साथ साथ था।*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*



