अपनी श्रद्धा को अटल श्रद्धा मे बदलना है प्रमाणसागर महाराज

धर्म

अपनी श्रद्धा को अटल श्रद्धा मे बदलना है प्रमाणसागर महाराज

पारसनाथ

परम पूज्य महाराज श्री प्रमाणसागर महाराज ने कहा की अपनी श्रद्धा को अटल श्रद्धा मे बदलना है अपने आपको STRONG बनाओ चाहे सूरज पूर्व से पश्चिम मे उग जाए लेकिन मै नहीं डीगुंगा फिर न कोई भय होगा न चिंता होगी न संताप होगा हर पल केवल आनंद होगा

 

 

पूज्य श्री ने कहा अपने जीवन मे आनंद लेना चाहते हो तो वस्तु स्वरुप के प्रति श्रद्धावान बनो औरो से प्रभावित होना बंद करो निज मे रहो और अगर पर से  प्रभावित होगे तो कभी आनंद नहीं पाओगे अगर ऐसा भाव जग गया तो काया पलट है उन्होने एक कथन कहते हुए कहा रौशनी की मशाले वे हथियाये हुए है, जिनके चारो और अन्धेरा छाये हुए है तुम मजबूत बनो तब किसी को मजबूत बना सकते हो धर्म पर श्रद्धा बनी रहनी चाहिए

 

 

 

अगर कोई डिग रहा है तो उसे संभालना है संभालना है और उसे सहयोग करना है उसे डिगने नहीं देना है एक उडाहरण के माध्यम से बताया कोई उप्पर से गिर रहा है उसे तुमने छेल लिया तो क्या वो चोटिल होगा नहीं होगा एक दुसरे को सहयोग दो वो सहयोग तन का मन का धन का कुछ भी हो सकता है

महाराज श्री समाज के विषय मे कहा एक तरफ हमारी समाज मे सम्पनता का चरम और दूसरी तरफ बदहाली का रूप अच्छा नहीं लगता हमे समाज मे परिवर्तन की बयार लानी चाहिए और समाज के कमजोर लोगो को बढ़ाने का उपक्रम करना चाहिए लोगो को सहयोग देने की तत्परता होनी चाहिए जो चाहो जेसा चाहो वेसा अपेक्षित सहयोग दो व्यक्ति को संबल दो ताकि उठकर वह खड़ा हो सके

 

अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *