विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और आंतरिक शांति ही स्वस्थ जीवन का आधारः प्रणम्य सागर महाराज

धर्म

विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और आंतरिक शांति ही स्वस्थ जीवन का आधारः प्रणम्य सागर महाराज 

 बूंदी

शहर की निजी होटल प्रांगण में अर्हम योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में अर्हम योग शिविर लगाया गया। शिलोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी की ओर से लगाए शिविर में बड़ी संख्या में समाज के श्रद्धालुओं ने शामिल रहकर और योग, ध्यान व आध्यात्मिक मार्गदर्शन का लाभ उठाया।

 

 

 

शिविर में मुनिश्री ने अर्हम योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शून्य से अनंत की आध्यात्मिक यात्रा में यह पद्धति अत्यंत प्रभावशाली है। इसके जरिए व्यक्ति अपने भीतर शांति स्थापित कर सकता है और यही आंतरिक शांति समाज व विश्व में व्याप्त संघर्ष को समाप्त करने का आधार बनती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि जीवन में चाहे कितनी भी विपरीत परिस्थितियां क्यों न आएं, धैर्य और संयम बनाए रखते हुए हमेशा शांत रहना चाहिए। मानव शरीर का निर्माण करने वाले पंचमहाभूतों (पृथ्वी, जल, अग्नि,वायु और आकाश) का उल्लेख करते हुए मुनिश्री ने बताया कि इन तत्वों का संतुलन ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।

 

 

 

अंत में उन्होंने ‘पीस’ का सूत्र देते हुए समझाया कि पी से पावर (शक्ति), ई से एनर्जी (ऊर्जा), ए से एक्टिविटी (सक्रियता), सी से क्रिएटिविटी (रचनात्मकता) और ई से इवोल्यूशन (विकास) मिलकर जीवन को एक सकारात्मक दिशा देते हैं। 

 

 

विधायक हरिमोहन शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं से संघ के जिला प्रचारक खुमानसिंह, पूर्व विधायक ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व सभापति

महावीर मोदी, भामाशाह के प्रदेशाध्यक्ष मेघवान सिंह, भारत विकास परिषद के भंवर झंवर, राष्ट्रीय शिक्षक संघ ग्रामीण अध्यक्ष मनोज जैन, योग गुरु बालकिशन बिलिया, अनुराग शर्मा व भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, जैन समाज के नरेंद्र जैन, रवि जैन, पंकज जैन, योगेश जैन, प्रदीप श्रीमाल, रमेश जैन, मोनू जैन, शुभम बसवाल, नारायण बाहेती, निशा जैन, सिंपी जैन, ऋतु जैन, मुक्त जैन, स्वाति जैन, मीनू जैन, शकुंतला जैन, रत्नेश जैन, रानी जैन, निर्मला जैन शामिल रही।

 

 

 

 

योग पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया

शिविर के दौरान प्रार्थना योग, साधु योग, प्रेम योग और सिद्ध योग जैसी विभिन्न योग पद्धतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। संयोजक महावीर जैन, कार्यक्रम में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। अतिथियों ने महाराज श्री को श्रीफल भेंट किया।

     संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *