मन बंदर के समान चंचल होता है विमल सागर महाराज

धर्म

मन बंदर के समान चंचल होता है विमल सागर महाराज
बांसवाड़ा
शुक्रवार की प्रातः बेला में पूज्य मुनि श्री विमल सागर महाराज ने श्रेयांश नाथ दिगंबर जैन मंदिर खांदू कॉलोनी में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा की मंत्र में बहुत बड़ी शक्ति होती है, जो संकट में मददगार साबित होती है। मुनिश्री ने इस बात पर ध्यान दिलाया कि लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि संकल्प को लेकर माला फेरने से बहुत फायदा होता है।

 

 

 

महाराज श्री ने कहा कि मैं बंदर के समान चंचल होता है जो तेज गति से भागता है लेकिन चंचल मन की एकाग्रता से प्रभु की भक्ति कर नियंत्रित किया जा सकता है।

 

 

 

 

इसके लिए हमें मित्रों का महत्व समझते हुए शुद्ध मन से मंत्रो का जाप करना होगा। मुनि श्री ने श्रीफल का महत्व बताया उन्होंने कहा कि श्रीफल अर्पण करने से राज्य और राज्य की प्राप्ति होती है। धर्म सभा में मनी अनंत सागर महाराज, मुनि धर्म सागर महाराज, मुनि भावसागर महाराज ने भी अपने प्रवचन दिए।

 

जिसमें उन्होंने सत्य ,अहिंसा मोक्ष मार्ग के बारे में सारगर्भित जानकारियां दी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *