अश्रु धारा मैं बह उठा समुचा पांडाल पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव तप कल्याण

धर्म

अश्रु धारा मैं बह उठा समुचा पांडाल पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव तप कल्याण
घाटोल

पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव के आज तीसरे दिन तप कल्याण के अवसर आदिनाथ भगवान के दीक्षा लेने व नगर से विहार को रोकने के इस मामिक द्दृश्य पर समस्त पंडाल में उपस्थित जन समुदाय के आंखों से आंसुओ कि धारा बह उठी और सभी के समक्ष यह दृश्य जीवंत हो उठा और सभी विहार को रोकने के लिए रो पड़े वही आज नगर में आचार्य विद्यासागर महाराज के परम शिष्य मुनि विमल सागर, अनंत सागर ,धर्म सागर एवं भाव सागर महाराज की सानिध्य में बाल ब्रह्मचारी प्रदीप पियूष सुयश के निर्देशन में होने वाला पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत प्रातः काल नित्य नियम अभिषेक शांति धारा की गई तत्पश्चात पंडाल में सो धर्म इंद्र की सभा प्रतिमायों के मुनि दीक्षा के संस्कार हुए पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान तप कल्याणक की मांगलिक क्रियाएं हुई प्रातः काल पाणिग्रहण संस्कार विधि (बारात) हुई। दीक्षा हुई भगवान को पिच्छिका देने का सौभाग्य समाधिया हीरालाल परिवार और कमंडल देने का सौभाग्य लालावत धनपाल सौधर्म इंद्र परिवार को मिला।

 

 

 

इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए। मुनि विमल सागर महाराज ने कहा कि जिस देश में धर्मात्माओं की रक्षा होती है, वही धर्म टिकता है, जिस देश में निर्दोष खेती होती है, देश एक परिवार है,व्यापार न्याय पूर्वक करिए, भारत देश सोने की चिड़िया है, यह उड़ना भूल चुकी है, नौकर को जो मालिक बना दे वह प्रभु होते हैं, पिछलग्गु नहीं बनता है, सिंह की दौड़ मे दौड़ना है,हथकरघा के वस्त्र शुद्ध होते हैं अन्य वेस्त्रो में मटनटेलु नाम का अशुद्ध पदार्थ होता है,जिस घर में स्त्री गृह विज्ञान की कला में कुशल होती है वह घर स्वर्ग जैसा होता है, वर्तमान का पुरुषार्थ भाग्य बन करके चमकता है आगे,भगवान का जब जन्म हुआ था तब तीन लोक में तहलका मच गया था,कमेटी ने बताया कि इस कार्यक्रम में इन सभी ने सहभागिता की श्रीमती एसं परिमला पुलिस निरीक्षक बांसवाड़ा कानसिंह भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बाँसवाड़ा , नानालाल साल्वी, पुलिस उपअधीक्षक घाटोल इन सभी का सम्मान किया गया |

 

 

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र जिननाथपुरम खुणादरी जिला उदयपुर में मुनि श्री विमल सागर जी ससंघ एवं आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्ण मती माताजी ससंघ के सानिध्य में एवं ब्रह्मचारी विनय “सम्राट” भैया जी बंडा के निर्देशन में 14 से 19 जनवरी 2024 तक पंचकल्याणक होगा एवं श्री दिगंबर जैन मंदिर निंबाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़, में

 

 

 

 

 

 

मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में एवं ब्रह्मचारी प्रदीप “सुयश” भैया जी अशोक नगर के निर्देशन में 25 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक पंचकल्याणक संपन्न होगा।

आगामी यह कार्यक्रम संपन्न होंगे
*ज्ञान कल्याणक*
15 दिसंबर शुक्रवार

*प्रातःकालीन बेला*

*06:00 बजे से*- मंगलाष्टक, दिग्बंधन, रक्षामंत्र, शांतिमंत्र नित्यमह अभिषेक, शान्तिधारा ,पूजन , ,तपकल्याणक पूजन,शांतिहवन

8:45 बजे मुनि श्री के प्रवचन

*9 बजे से* नवदीक्षित महामुनिराज की आहारचर्या(पंचाश्चर्य)

*मध्यान्ह 12 बजे* मंगलाष्टक, दिग्बंधन, रक्षामंत्र, शांतिमंत्र, भक्तिपाठ,ज्ञान कल्याणक की आंतरिक क्रियाएं, जाप अनुष्ठान , श्री जी की स्थापना, मंत्र आराधना , अधिवासन, तिलक दान,नेत्रोन्मीलन, सूरिमंत्र, प्राणप्रतिष्ठा मंत्र, सूर्यकला चंद्रकला, केवल ज्ञानोत्पत्ति, समवशरण रचना, मुनि श्री द्वारा दिव्य देशना, ज्ञानकल्याणक पूजन हवन आदि

*सांयकालीन बेला*

*06:30 बजे से* संगीतमय महाआरती,शास्त्र प्रवचन,

7:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम(सत्येंद्र शर्मा एंड पार्टी दिल्ली द्वारा कार्यक्रम )

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *