पूज्य गुरुदेव सुधासागर महाराज के चरणों में पुलिस फोर्स ने पदवेश उतारकर किया चरण वंदन
आगरा
दिगंबरत्व को भला कौन नमन नहीं करना चाहेगा। क्या नेता क्या अभिनेता हर कोई उनके आगे नतमस्तक दिखाई देता है।क्योंकि हमारे दिगंबर गुरु साधना के सतत प्रहरी है, इनके लिए कहा जाता है कि न राग में न द्वेष में , विश्वास दिगंबर वेश में।
जी हां जिसे ताज नगरी आगरा कहा जाता है। लेकिन अब तो धर्म नगरी के रूप में विख्यात हो चुकी है। जब से पूज्य गुरुदेव का प्रवास आगरा में है तब से नए-नए कीर्तिमान और नए-नए अनुभव देखने को मिल रहे हैं।

ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब पूज्य गुरुदेव सुधा सागर महाराज जिनको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय अतिथि घोषित किया हुआ है। और सरकारी प्रोटोकोल के साथ आगरा नगर में विभिन्न कॉलोनी में दर्शनार्थ विहार हो रहा है। इसी बीच अजब गजब नजारा, देखा जब य्रोटोकोल सुरक्षा में आयी पुलिस फोर्स भी जगत पूज्य की मुद्रा को देख इतनी अभिभूत हुई कि विहार पूर्ण होने पर अपने पद वेश उतारकर पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद लिया। जो अपने आप में अलौकिक है।
पूज्य गुरुदेव ने मधुर मुस्कान के साथ अपना मंगल आशीष प्रदान किया। आशीष मुद्रा को देख पुलिस फोर्स गदगद दिखाई दी।




बहुत खूब लिखा है किसी कवि ने
मुस्कान से जिनके खिल जाए कलियां
चरण जिनके बतलाए जन्नत की गलियां।
यह सागर से गहरे हिमालय से ऊंचे इन्हें कौन बांधे इन्हें कौन रोके

निश्चित रूप से यह गौरवान्वित करने वाले पल है। इस छायाचित्र को देख भला कौन भावुक नही होगा।
धन्य है गुरुदेव धन्य है इनकी साधना
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
