अहिंसा शाकाहार के प्रचार प्रसार एवं विश्व शांति की कामना को लेकर कड़ोदिया से चांदखेड़ी के लिए निकली पदयात्रा का झालरापाटन जैन समाज द्वारा किया गया भव्य स्वागत
कड़ोदिया
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी झालावाड़ जिले के धर्म नगर कड़ोदिया से चांदखेड़ी तक अहिंसा शाकाहार का प्रचार प्रसार एवं विश्व शांति की कामना के लिए शनिवार की प्रातः बेला में कड़ोदिया से चांदखेड़ी तक एक पदयात्रा निकाली गई।
इस भव्य पदयात्रा का सकल दिगंबर जैन समाज झालरापाटन की ओर से झालरापाटन पहुंचने पर स्वागत किया गया स्वागत की घड़ी में सकल दिगंबर जैन समाज पाटन के अध्यक्ष श्रीमान भूपेंद्र जैन, कमल अजमेरा सहित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के समस्त ट्रस्टी मौजूद रहे।

समाज की ओर से यात्रियों के सम्मान में अल्पाहार भी कराया गया। इस पदयात्रा में लगभग 25 लोग शामिल हैं।

पदयात्रा के संचालक श्रीमान पियूष जैन चेलावत ने बताया कि पदयात्रा का यह द्वितीय वर्ष है दिनांक 12/08/2023 शनिवार को ग्राम कड़ोदिया से चांदखेड़ी के लिए रवाना हुई ।

उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा 13 अगस्त 2023 को प्रातः बेला अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी पहुंचेगी। समस्त पद यात्रियों का रात्रि विश्राम झालावाड़ में हुआ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
