आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ द्वारा तपस्वियों का किया गया बहुमान

धर्म

आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ द्वारा तपस्वियों का किया गया बहुमान
रामगंजमंडी
शहर के बाजार नंबर 3 में स्थित श्वेतांबर मंदिर में गुरुवार को पालीताना गुजरात में उपधान तप एवम छठ यात्रा करने वाले तपस्वियों का बहुमान किया गया।


आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया की इस चातुर्मास में श्री संघ की वरिष्ठ श्राविका वीणा बाफना ने पालीताना में दूसरे उपधान की तपस्या की पारख ने बताया की जैन आचार्य पीयूष सागर जी की निश्रा में वीणा जी बाफना 35 दिन पालीताना तीर्थ पर रही, और उपधान तप में 18 उपवास और \एकाशने किए।

 

 

 

छठ यात्रा
जैन धर्म में शत्रुंजय गिरिराज पालीताना की छठ यात्रा का विशेष महत्व है, जो भी छठ यात्रा करता है उसका तीसरे भव से मोक्ष होना शास्त्रों में बताया गया है। श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया की खरतरगच्छापति आचार्य मणिप्रभ सागर जी महाराज द्वारा दिनांक 17 18 नवंबर को छठ यात्रा का आयोजन किया गया। रामगंजमंडी श्री संघ के रवि बाफना, एवम गौरव बाफना ने इस


छठ यात्रा में भाग लिया। पूरे देश के 900लोगो ने इस यात्रा में भाग लिया। इस छठ यात्रा में दोनों दिन उपवास वह भी बिना पानी के करके यात्री को दो दिन में सात बार शत्रुंजय गिरिराज की यात्रा पैदल करनी होती है।

सेवा कार्य
17 एवं 18 नवंबर को हुई इस छठ यात्रा में यात्रियों की सेवा एवं मदद करने के लिए 250 लोग सेवा कार्य हेतु पहुंचे थे। रामगंजमंडी श्रीसंघ से पूर्व पार्षद साक्षी पारख ने भाग लिया। इस पूरी छठ यात्रा को खरतरगच्छ युवा परिषद एवं खरतरगच्छ महिला परिषद ने संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजको ने साक्षी पारख के सेवा कार्यों की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा की।

गुरुवार को चारों तपस्वियों का श्रीसंघ ने माला एवं दुपट्टा पहनाकर, तिलक लगाकर प्रतीक चिन्ह देकर श्री संघ का मान एवं सम्मान बढ़ाने के लिए, बहुमान किया। बहुमान कार्यक्रम में विजयकुमार छाजेड, ज्ञानचंद डांगी, सुभाष बाफना, राजेंद्र रांका, पदमचंद छाजेड, प्रदीप चतर, सुधीर पारख, राजकुमार बोथरा, दिलीप तिल्लानी, सोनू बाफना, संजय मेहता, अभय बोहरा, राजेश लोढ़ा, महेंद्र डांगी, विनय डांगी, सुशील गोखरू, महिला मंडल से मधु डांगी, राजकुमारी बाफना, वीजिता पारख, अन्नपूर्णा बोथरा, शशि बाफना, वीणा तिल्लानी, अंगूरबाला बम, राजुल चतर, सोनिका गांधी, सोनिका बाफना,शिल्पा रांका, अनीता गोखरू, रितुल रांका, नीतू छाजेड,रेखा लोढ़ा सहित सैकड़ो समाज जन उपस्थित थे।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *