श्रावको ने जैन नसिया में 20 लाख णमोकार महामंत्र के जाप किए

देश
श्रावको ने जैन नसिया में 20 लाख णमोकार महामंत्र के जाप किए
 समापन पर विश्व शांति महायज्ञ एवं पंच परमेष्ठी विधान का होगा आयोजन
टोंक
परम विदुषी लेखिका गणिनी आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी के सानिध्य में चल रहे 7 दिसंबर से 11 दिसंबर 5
 दिवसीय 11 लाख णमोकार महामंत्र जापअनुष्ठान का  रविवार 12dec को समापन समारोह होगा जिसके तहत प्रातःकाल बेला में अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात विश्वशांति महायज्ञ एवं पंचपरमेष्ठी विधान,सम्मान समारोह, सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे
समाज के प्रवक्ता पवन कंटान व कमल सर्राफ ने बताया कि माताजी के सानिध्य में चल रहे णमोकार महामंत्र जापअनुष्ठान विगत 5 दिन प्रतिदिन श्रावक मन और भाव से अधिक से अधिक णमोकार महामंत्र का जाप कर रहे हैं जिसका लक्ष्य 11 लाख था जो  शनिवार तक 20 लाख णमोकार महामंत्र का जाप तक हुआ
 शनिवार को प्रातः काल कपिल भैया इंदौर के सानिध्य में अभिषेक ,शांतिधारा के तत्पश्चात णमोकार महामंत्र, आदिनाथ पूजा ,शांतिनाथ पूजा की गई जिसमें ओम ककोड़,सोनू बरवास,अंकुर पाटनी, नरेंद्र छामुनिया, धर्मेंद्र जैन, राजेश शिवाड़, सुरेश मलारना ने बड़े भक्ति भाव से अर्घ्य समर्पित किए
इससे पूर्व शुक्रवार को दोपहर में स्वस्ति भूषण माताजी ने गांधी गौशाला पहुंची एवं पूरा भ्रमण करके जहां  गौसेवा देखकर माताजी प्रसन्नचित्त हुई एवं अभिभूत हुई इस मौके पर गांधी गौशाला समिति को ₹51000 भेंट हुए
इस मौके पर दिनेश चोरासिया, राजेंद्र पराना, बालकिशन गर्ग, सुनील इलायची, सुनील गुप्ता ,आलोक बढ़ाया राजू सर्राफ, अंकित बगडी, पारस बर्फ धर्मचंद भागचंद फूलेता, आदि उपस्थित थे
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *