मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का लिया आशीर्वाद

धर्म

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का लिया आशीर्वाद
देवकट्टा (डोंगरगढ़)
मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के समक्ष अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचकर मंगल आशीर्वाद लिया।

 

 

 

श्री सिंह आचार्य श्री के पास 10:00 बजे पहुंचे और उन्होंने गुरु चरणों में नमन किया काफी समय तक गुरुदेव एवं इन दोनों के बीच राष्ट्रहित की चर्चा हुई आचार्य श्री ने कहा कि मतदान सभी को करना चाहिए मतदान देश के हित में हैं। एवं कई राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा हुई।


श्री सिंह ने आचार्य श्री द्वारा चलाए जा रहे प्रकल्पों की जमकर तारीख की और उन्होंने कहा कि आपकी प्रेरणा से हथकरघा एवं बेटियों के लिए शिक्षा हेतु प्रतिभास्थली का कार्य सराहनीय है।

 

जो बहुत ही प्रशंसनीय है। पूज्य आचार्य श्री का संघ सहित मंगल विहार बुधवार की मध्यान बेला में हुआ था। पूज्य गुरुदेव का संघ सहित नेवारी तिलदा की और संभावित बिहार चल रहा है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *