आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस मनाया गया

धर्म

आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस मनाया गया
रामगंजमंडी
शहर के बाजार नंबर 3 में स्थित आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस बड़ी धूमधाम से और हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया। आदिनाथ श्वेतांबर श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि मंगलवार को प्रातः 6:30 बजे समाज के पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे मंदिर में एकत्रित हुए। सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी को निर्वाण लडडू अर्पण करने का लाभ दुलीचंद भूपेंद्र कुमार राजेश कुमार लोढ़ा परिवार ने प्राप्त किया। उनके द्वारा निर्वाण लडडू अर्पण करने के बाद समाज के सभी लोगों ने अपनी ओर से लडडू अर्पण किए। उसके बाद भगवान महावीर स्वामी के गणधर गौतम स्वामी के केवल ज्ञान प्राप्त होने पर सामूहिक रूप से गौतम रासा का पाठ बोला गया। इसके बाद भगवान की आरती का लाभ सज्जन सिंह सुभाष कुमार बाफना परिवार ने लिया। भगवान के मंगल दीपक का लाभ ज्ञानचंद सतीश कुमार मंगल डांगी परिवार ने लिया। दादाबाड़ी में विराजमान दादा गुरुदेव की आरती और मंगल दीपक का लाभ वीरेंद्र कुमार राजकुमार बाफना परिवार ने लिया। भेरुजी की आरती का लाभ सज्जन सिंह सुभाष कुमार बाफना परिवार ने लिया।

 

 

 

मंदिर की ध्वजा
सन 2024 में बैसाख सुदी छठ को मंदिर की ध्वजा फहराने की बोली भी मंगलवार को लगी ध्वजा फहराने का लाभ सरदार मल प्रदीप कुमार चतर परिवार ने लिया।

 

 

 

कार्यक्रम के बाद सभी ने भगवान महावीर निर्वाण दिवस, दीपावली एवं नव वर्ष की एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में समाज के विजयकुकुमार छाजेड, राजेंद्र मेहता, प्रेमचंद छाजेड, राजेंद्र रांका, सुधीर पारख, अजीत पारख़, राजकुमार बोथरा, दिलीप तिल्लानी, रवि बाफना, विनोद डोसी, संदीप मोरावाल, कौशल बाफना, नरेंद्र मेहता, दिनेश बोहरा,कमल छाजेड, नरेंद्र नाहटा, ज्ञानचंद बम, लालचंद सेठी, आशीष डागा, विनय डांगी, संतोष चोपड़ा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *