भगवान महावीर का 2550 वां निर्वाण महा महोत्सव धूमधाम से मनाया*

धर्म

*भगवान महावीर का 2550 वां निर्वाण महा महोत्सव धूमधाम से मनाया*
जयपुर 13 नवंबर।
श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म ,जयपुर महानगर में 13 नवंबर को प्रातः 6.15 दिगंबर जैन समाज के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2550 वां निर्वाण महामहोत्सव धूमधाम, धार्मिक रीति रिवाज, और श्रद्धा के साथ मनाया।

 

 

मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर जी में संपूर्ण समाज की उपस्थिति में श्री जी के प्रथम अभिषेक सौभाग्यशाली डॉ मनोज जैन डॉ अनिता वैद, सार्थक जैन भौंच परिवार ने किया, तत्पश्चात शांति धारा की गई ,उसके पश्चात विधि विधान से पंडित अमित शास्त्री के निर्देशन में भगवान महावीर स्वामी की पूजा की गई, तत्पश्चात सामूहिक निर्वाण लाडू सौभाग्यशाली डॉ. मनोज वैद- डा.अनीता वैद, डॉ सार्थक जैन भौंच परिवार ने चढ़ाया महाआरती के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ । द्वितीय पारी में प्रातः 8:30 बजे अनिल गोधा, गजेंद्र छाबडा, सुनील जैन बिल्टीवाला, राजेश बडजात्या, मनीष बड़जात्या परिवार ने संयुक्त रूप से शांति धारा कर निर्वाण लाडू चढ़ाया।
धर्म सभा का संचालन अरुण शाह उपाध्यक्ष मंदिर प्रबंध समिति ने किया , इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के साथ अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन , पुलक मंच व महिला जागृति मंच के राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल बिलाला , राकेश बिलाला , बसंत बाकलीवाल, संजय ठोलिया आदि अनेकों गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
अंत में मंदिर प्रबन्ध समिति के मंत्री राजेश बोहरा ने सभी का आभार एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *