दीपावली को जैन दर्शन में भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव एवम गौतम गणधर के केवल ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है जमनालाल हपावत
दीपावली पर्व सभी मना रहे है। मैं आप सभी को दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा की ओर से भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव एवं गौतम गणधर के केवल ज्ञान दिवस की ढेरो शुभकामना देता हु।
जैन दर्शन में दीपावली पर्व का विशेष महत्व होता है कार्तिक कृष्ण अमावस्या को तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी मोक्ष को प्राप्त हुए थे एवं गौतम गणधर को केवलज्ञान प्राप्त हुआ था इसलिए दीपावली पर्व मनाया जाता है। इस दिन से वीर निर्वाण संवत प्रारंभ हुआ था। आज हम 2550 में निर्वाण महोत्सव मनाने जा रहे हैं।











श्रमण भगवान महावीर ने अहिंसा शांति का संदेश दिया हम भी इस सिद्धांत का अनुसरण करें और जो आज हिंसा की होड़ मची है। वह दूर हो और शस्त्रों की जो होड मची है, वह दूर हो सभी निशस्त्रीकरण की ओर बढ़े जो आज हिंसा का तांडव देखने को मिल रहा है वह भगवान महावीर के बताए गए सिद्धांत मार्ग से दूर होगा। यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग नव उल्लास लाए। यदि हम इन मार्गों पर चलेंगे तभी हमारा दीपावली मनाना पर्व मनाना सार्थक सिद्ध होगा। तभी हमारे देश और हमारे आसपास का आवरण दीपों की ज्योति से प्रकाशमान रहेगा।
जमनालाल जैन हपावत मुंबई
संस्थापक अध्यक्ष दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा
