पटाखे से शारीरिक क्षति एवं जनहानि डॉक्टर कल्याण गंगवाल
दीपावली का पर्व प्रकाश का पर्व है एवं नव ऊर्जा का संचार लेकर आने वाला पर्व है।
लेकिन क्या हमने सोचा है कि हम इस त्यौहार को मना रहे हैं लेकिन हम पटाखे आदि फोड़ रहे हैं क्या यह स्वास्थ्य की दृष्टि से उचित है। इस पर एक पर विश्लेषण करते हुए जाने-माने डॉक्टर कल्याण गंगवाल पुणे ने अपना एक विवरण बताया है कि पटाखे चलाना स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है,







श्री गंगवाल कहते हैं कि पटाखे आखिर क्यों ? पटाखे चलाने से केवल
पटाखे चलने आदि से 100% हानि है। उन्होंने सभी से अपील की की है कि अपना निर्णय लीजिए क्योंकि इससे सिर्फ शारीरिक क्षति एवं जन हानि होना है।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि बम विस्फोट करने वालों को हम आतंकवादी कहते हैं तो विश्व में प्रतिवर्ष पटाखें को आग से लाखों लोग अंधे /बहरे घायल हो जाते हैं तथा हजारों की मृत्यु हो जाती हैं आपकेपटाखा प्रेम के दुष्परिणाम देखने के लिए दिपावली के अगले दिन अपने पास / नजदीक के अस्पताल में जरूरजाये और फिर स्वयं विचार करें कि हम कौन हैं ? अगर आप प्रकृति प्रेमी / पर्यावरण प्रेमी हैं तो पटाखे न चलायें क्योंकि पटाखो से प्रकृति /पर्यावरण को नुकसान होता हैं |
डॉ कल्याण गंगवाल एम डी- मेडिसिन संस्थापक अध्यक्ष सर्वजीव मंगल प्रतिष्ठान
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
