स्मॉल स्केल स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद द्वितीय अवसर है जब अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुआ हो नरेंद्र काला बने निर्विरोध अध्यक्ष
रामगंजमंडी
नगर की अर्थव्यवस्था की धूरी कहां जाने वाला पत्थर व्यवसाय जिसका संगठन का नाम स्मॉल स्केल स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन है जो वर्षों से संचालित है जिसके चुनाव प्रति 3 साल में होते आए हैं। आज श्री नरेंद्र काला निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए उसके साथ ही वर्तमान में कोषाध्यक्ष पद पर आसीन श्री लोकेश खंडेलवाल कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
वर्ष 2000 से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया के बाद यह दूसरा अवसर है जब संगठन का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।
यह संस्था वर्षों से संचालित है पूर्व में इसका निर्वाचन सर्वसम्मति से बैठकों के द्वारा हो जाता था लेकिन वर्ष 2000 से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। आपको बता दें जब वर्ष 2000 में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी तब उस समय इस संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर आसीन श्री यतीश अग्रवाल अजमेर स्टोन निर्विरोध निर्वाचित हुए थे
उसके बाद से हुए सभी चुनाव में अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से नहीं हो पाया लेकिन 25 वर्षों में यह संभव हो पाया कि अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुआ है जो अपने आप में संगठन की एकता को प्रदर्शित करता है। हम गौर करें तो जब यह संगठन गठित हुआ था तब श्री हुकम बाफना इसके प्रथम अध्यक्ष थे।
कौन कब तक रहा अध्यक्ष
वर्ष 2000 तक श्री हुकम बाफना इसके अध्यक्ष रहे उसके बाद चुनाव प्रक्रिया से अध्यक्ष का निर्वाचन होना शुरू हुआ सर्वप्रथम 2000 में शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में श्री यतीश अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए जो 2003 तक इस पद पर बने रहे 2003 में हुए चुनाव में श्री संतोष गुप्ता अध्यक्ष चुने गए उसके बाद 2007 में हुए चुनाव में श्री श्री संतोष गुप्ता पुनः अध्यक्ष चुने गए जो 2010 तक का क़ाबिज़ रहे।

2010 में हुए चुनाव में श्री जगदीश सिंह शक्तावत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए जो 2013 तक इस पद पर बने रहे 2013 में हुए चुनाव में पुनः वे व्यापारियों का विश्वास जीतते हुए अध्यक्ष चुने गए। 2016 में हुए चुनाव में हैट्रिक लगाते हुए लगातार तीसरी बार वे इस पद पर विजय हासिल करते हुए अध्यक्ष पद पर आसीन हुए। जो 2019 तक बन रहे 2019 में हुए चुनाव में श्री नरेंद्र काला निर्वाचित घोषित हुए जो 2022 तक इस पद पर बने रहे। 2022 में हुए चुनाव में रोमांचक मुकाबले में श्री प्रहलाद बैंसला विजय हासिल करते हुए अध्यक्ष बने और वर्तमान में 2025 तक वे अध्यक्ष पद पर बने रहे। 

लेकिन 2025 ने एक नया आयाम ले गया जो इस संगठन की एकता को प्रदर्शित कर गया और श्री नरेंद्र काला इस पद पर निर्वाचित घोषित हुए 25 वर्षों के अंतराल में ऐसा होना संगठन के लिए एक ठोस कदम कहा जा सकता है। श्री काला के अध्यक्ष चुने जाने पर सभी ने उन्हें बधाई प्रेषित की
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312


