अणिदा पारसनाथ में पूज्य आचार्य श्री भरत सागर महाराज की प्रतिमा स्थापित होगी गाणिनी आर्यिका भरतेश्वरमति माताजी के सानिध्य में हुई बैठक

धर्म

अणिदा पारसनाथ में पूज्य आचार्य श्री भरत सागर  महाराज की प्रतिमा स्थापित होगी गाणिनी आर्यिका भरतेश्वरमति माताजी के सानिध्य में हुई बैठक
बगरू
राजस्थान के लोहारिया में जन्मे एवं पावन अतिशय क्षेत्र अणिदा पारसनाथ के प्रेरक पूज्य आचार्य श्री 108 भरत सागर महाराज की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

 

यह क्षेत्र काफी अलौकिक है और यह काफी अतिशय युक्त है। यह क्षेत्र उदयपुर राजस्थान के निकट है। ऐसे पावन आचार्य श्री की प्रतिमा को स्थापित करने हेतु सोमवार को चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर बगरू में परम पूज्या गणिनी आर्यिका 105 भरतेश्वर मति माताजी के सानिध्य में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

 

जैन समाज लोहारिया , पार्श्व मंडल भरत युवा मंडल, इस बैठक में उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, डॉ दिनेश नशनावत, बदामीलाल वोरा, अशोक नशनावत, श्रीपाल वोरा, विमल नायक, अल्पेश नायक, पुष्पेंद्र वोरा, रमेश नशनावत, राजेंद्र वोरा ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

 

 

 

 

 

श्री राजेंद्र वोरा की अध्यक्षता में प्रतिमा निर्माण के लिए 11 सदस्य की कमेटी गठित की गई। इस बैठक में पूज्य आचार्य श्री की प्रतिमा का निर्माण जल्द पूरा करने पर जोड़ दिया गया।

 

 

लोहारिया राजस्थान में अवतरित पूजा आचार्य श्री भरत सागर महाराज आज से लगभग 17 वर्ष पूर्व इस पावन अतिशय क्षेत्र पर समाधि हुई थी। उसके बाद अभी तक आचार्य श्री की वहां कोई प्रतिमा विराजित नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि आचार्य श्री की जन्मस्थली एवं शाश्वत तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर पर आचार्य श्री की प्रतिमा विराजमान है। इस अवसर पर लोहारिया समाज की ओर से पूज्य माताजी संघ को लोहारिया पधारने हेतु निवेदन किया गया। इसके साथी पधारे हुए अतिथियों का बगरू जैन समाज ने तिलक माला शॉल उड़ा कर सम्मान किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *