सिद्ध चक्र महामंडल विधान सब विधानो का राजा है। आचार्य श्री सौरभ सागर महाराज शनिवार को होगी पहली बार होगी दिव्यांगो की प्रस्तुति – इंडियास गोट टैलेंट एवं अमेरिका गोट टैलेंट फेम-

धर्म

सिद्ध चक्र महामंडल विधान सब विधानो का राजा है। आचार्य श्री सौरभ सागर महाराज शनिवार को होगी पहली बार होगी दिव्यांगो की प्रस्तुति – इंडियास गोट टैलेंट एवं अमेरिका गोट टैलेंट फेम-
जयपुर
– जयपुर की हृदय स्थली भट्टारक जी की नसिया में चल रहे 256 महामंडलीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान के अंतर्गत गुरुवार को आचार्य सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में सिद्धों की आराधना करते हुए मंडल पर जयकारों के बीच मंत्रोच्चार के साथ 64 अर्घ्य समर्पित किए गए।

 

 

इस अवसर पर आयोजित धर्म सभा में आचार्य श्री सौरभ सागर महाराज ने कहा कि सिद्ध चक्र महामंडल विधान सब विधानो का राजा है। विधान में 64 अर्घ के माध्यम से 64 रिद्धि धारी मुनिराजो की वंदना की गई है, वर्तमान में मुनियों के पास ऋद्धि का अभाव है लेकिन उनके पास सिद्धि हो सकती है, मुनिराजो को यह ऋद्धियां तप,आराधना, संयम आदि से प्राप्त होती है, देव शास्त्र एवं गुरुओं का समागम मनुष्य पर्याय में मिलना अत्यंत सौभाग्य की बात है। जिनकी आराधना वंदना करने से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण सम्भव है।

 

आचार्य श्री द्वारा विधान के मध्य कोड़ी भक्त श्रीपाल के चरित्र का वर्णन किया गया एवं सिद्ध चक्र महामंडल विधान की महिमा बताई गई।

शनिवार को दिव्यांगो द्वारा पहली बार होगी भव्य प्रस्तुति

विनोद जैन कोटखावदा से मिली जानकारी अनुसार सौरभ सागर सेवा संस्थान एवं जीवन आशा परिवार गाजियाबाद द्वारा शनिवार को सायंकाल 6.30 बजे से मिराकल आन व्हीलचेयर का भव्य कार्यक्रम जयपुर में पहली बार प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में इंडियास गोट टैलेंट एवं अमेरिका गोट टैलेंट फेम की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी।

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *