शनि अमावस्या पर जैन संतो की पूजन के साथ हुआ निअन्तर्राय आहार चर्या

धर्म

शनि अमावस्या पर जैन संतो की पूजन के साथ हुआ निअन्तर्राय आहार चर्या

निवाई :

 

शनि अमावस्या के उपलक्ष्य पर निवाई में जैन मुनि शुद्ध सागर महाराज एवं क्षुल्लक अकम्प सागर महाराज का निअन्तर्राय आहार चर्या कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस दौरान समाजसेवी सूरजमल जैन नवरत्न टोंग्या पुनित संधी विनोद जैन विजय टोंग्या अर्चना जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं को मुनि श्री की पूजा अर्चना, पड़गाहन, एवं निअन्तर्राय आहार चर्या कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि शनिवार को मुनि शुद्ध सागर महाराज एवं क्षुल्लक अकम्प सागर महाराज ने बिचला जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ जी एवं सुपार्श्वनाथ जी के दर्शन करके श्रद्धालुओं को संबोधित किया उन्होंने कहा कि साधुओं की वैयावृति करने से अक्षय पुण्य का बंध होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *