मुनिश्री शुद्ध सागर जी महाराज के दीक्षा दिवस की पूर्व संध्या पर जम्बूस्वामी वैराग्य नाटक का हुआ मंचन

धर्म

मुनिश्री शुद्ध सागर जी महाराज के दीक्षा दिवस की पूर्व संध्या पर जम्बूस्वामी वैराग्य नाटक का हुआ मंचन

निवाई।

मुनि श्री 108 शुद्ध सागर जी महाराज के दीक्षा जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर जिनवाणी महिला मंडल द्वारा जंबु स्वामी की जीवनी पर आधारित भव्य ऐतिहासिक नाटिका का मंचन किया गया।

 

कार्यक्रम के संयोजक पुनित संधी ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री पदम जैन बंटी  लाखनपुर द्वारा भगवान सुपार्श्वनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि व कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मंच का उदघाटन किया गया। लधु नाटिका की शुरुआत में ललिता जैन अनुप्रिया सौगानी एवं रानू जैन द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात राजसी वेशभूषा से सुसज्जित जिनवाणी महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा दीक्षा और वैराग्य का महत्व समझाते हुए मनोरम दृश्यों की प्रस्तुति दी।

 

 

 

 

जिसको देखकर सभी दर्शक भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम में जंबु कुमार का जन्म तथा शाही बारात निकाली गई जिसमे सभी दर्शक बारात में सम्मिलित हुए ।और भव्य तोरण संस्कार किया।

 

इन्ही पलो में वधू पक्ष  नन्ही बालिकाओं द्वारा हल्दी मेहंदी की रस्में दिखाई गई।

 

चातुर्मास कमेटी के प्रचार प्रसार संयोजक विमल जौंला ने बताया कि समाजसेवी मूलचंद त्रिलोकचंद पांड्या, द्वारा जंबू स्वामी की बारात का भव्य स्वागत सत्कार किया। उसके बाद जंबू कुमार के वैराग्य आदि मनोरम दृश्यों ने वातावरण को करुणामय कर दिया। ऐसे दुर्लभ दृश्यों का सजीव चित्रण देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा जिसमें जिन श्री महिला मण्डल धर्म प्रभावना महिला मण्डल की अध्यक्ष उर्मिला सोगानी संजू जौंला बीना सोगानी मुन्नीदेवी सोगानी निशा जैन सपना हथौना विनिता जैन प्रिती जैन कुसुम सोगानी प्रियंका सिरस पिंकी कठमाणा सहित विशुद्ध वर्धिनी महिला मण्डल त्रिशला महिला मण्डल चंद्रप्रभु महिला मण्डल णमोकार महिला मण्डल के साथ अनेक मण्डल मौजूद रहे।

 

 

जौंला ने बताया कि जंबू कुमार के किरदार में खुशबू जैन संधी पत्नी पुनित संधी महाराजा संगीता संघी व महारानी सीमा शेखाटिया और रानियों के किरदार में सिंंपी पांड्या रानू जैन प्रीति जैन व अंजू जैन तथा खुशबू व प्रियल जैन सपना संघी लाडदेवी मधु जैन अनिता जैन आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

 

इस अवसर पर महावीर प्रसाद पराणा मूलचंद पांड्या शिखरचंद काला ज्ञानचंद सौगानी त्रिलोक पांडया विष्णु बोहरा त्रिलोक सिरस प्रेमचंद सोगानी महावीर प्रसाद छाबड़ा राकेश संघी मनन दतवास प्रतीक संघी विमल सौगाणी नवरत्न टोंग्या राजेश जौला त्रिलोक रजवास अक्षय पांड्या पुनीत संघी विमल जौंला हितेश छाबड़ा दिनेश सौगाणी पदम टोंग्या आदि लोग मौजूद थे।

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *