वर्णी जी की 150 वीं जन्म जयंती पर द्रोणगिरि में रविवार को होंगे विविध कार्यक्रम
द्रोणागिरि / –
द्रोण प्रांतीय सेवा संघ द्रोणगिरि के तत्वाधान में पूज्य क्षुल्लक श्री गणेश प्रसाद वर्णी जी की 150वीं जन्म जयंती समारोह के अवसर पर जैन तीर्थ द्रोणगिरि में 15 अक्टूबर रविवार को वर्णी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान व विद्वत संगोष्ठी का आयोजन विविध कार्यक्रम के साथ किया जा रहा है ।
इस अवसर पर प्रात 6:00 बजे नित्य पूजन, अभिषेक, विधान, ध्वजारोहण एवं विद्वत संगोष्ठी तथा दोपहर 12:00 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह किया जाएगा । 3:30 बजे से आर्यिका श्री विशाखाश्री माताजी के मंगल प्रवचन होंगे ।




रत्नेश जैन बकस्वाहा एवम राजेश जैन से मिली जानकारी अनुसार इस समारोह की अध्यक्षता कपिल मलैया तथा मुख्य अतिथि संतोष जैन घड़ी सागर रहेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश मलैया ,श्रेणिक मलैया सागर, सिद्धार्थ मलैया दमोह, भागचंद पीली दुकान, शील डेवडिया बड़ामलहरा, राजेश रागी वरिष्ठ पत्रकार बकस्वाहा, डॉ. सुंदरलाल ककरवाहा ,बाबूलाल मेनवार ,सुनील घुवारा ,पवन घुवारा टीकमगढ़,देवेंद्र चौधरी घुवारा , प्रो. सुमति प्रकाश , वरिष्ठ पत्रकार सनत जैन छतरपुर तथा अनेक महानुभावों को अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया है । द्रोण प्रांतीय नवयुवक सेवा संघ द्रोणगिरि के अध्यक्ष सिं. पंकज जैन व मंत्री भागचंद जैन सतपारा ने सभी से पधारकर लाभ प्राप्त करने की अपील की है ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
