भगवान महावीर के निशस्त्रीकरण सिद्धांत की विश्व को आज जरूरत है-केन्द्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल

धर्म

भगवान महावीर के निशस्त्रीकरण सिद्धांत की विश्व को आज जरूरत है-केन्द्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल
आगरा–

केन्द्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल हरि पर्वत में चल रहे अखिल भारतीय श्रावक संस्कार शिविर की विशेष सभा में पहुंचे जहां शिविर निर्देशक हुकम काका दिनेश गंगवाल मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा सुमन घगरा आदि से भेंट कर मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज को श्री फल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान कमेटी अध्यक्ष प्रदीप जैन पी एन सी महामंत्री नीरज जैन जिनवाणी कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार मोडया ने रजत मुकुट पसनाकर पीत वस्त्र से अभिनन्दन कियाइस दौरान इनका सम्मान कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप जैन PNC नीरज जैन (जिनवाणी)- महामंत्री निर्मल कुमार जैन मोट्या-कोषाध्यश मनोज कुमार बाकलीवाल- मुख्य संयोंजक पी०एल० बैनाडा कार्याध्यक्ष हीरालाल बैनाड़ा – स्वागतध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन – ललित जैन (डायमन्ड)अमित बाबी राजेश जैन गया बाई के जैन श्री विमल मारसंस भोलानाथ सिंघंई जितेन्द्र कुमार जैन शिखर चंद सिघई ने भी सम्मान किया

 

 

 

 

इस दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एस पी सिंह ने कहा कि आज ताज नगरी आगरा में अखिल भारतीय श्रावक संस्कार शिविर में हजारों संत रूप शिविरार्थियों को देख मन आनंद से भर रहा आगरा से सांसद होने के नाते आप सभी का ताज नगरी में स्वागत है परम पूज्य मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के चरणों में पिछले वर्ष ललितपुर में मुझे इन तपस्वियों को देखने का सौभाग्य मिला था इतनी बड़ी संख्या में त्याग तपस्या के साथ युवाओं का भाग लेना हमारी संस्कृति की जानकारी के बाद आकर्षण के कारण हो रहा है

 

जब में मध्यप्रदेश के अशोक नगर जैन समाज के बीच ही रहा थूबोनजी में आचार्य श्री के दर्शन मिलें विजय धुर्रा और उनके मित्र ने याद किया और मैं हमारे महापौर रहें साथी नवीन जैन साहब के साथ गुरु चरणों में आ गया आज विश्व को भगवान महावीर के निशस्त्रीकरण सिद्धांत की जरूरत है इससे अरबो खरबो डालर की बचत होगी और पड़ोसियों को भुखमरी का सामान नहीं करना पड़ेगा आज दुनिया विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है ऐसे में दुनिया को महावीर के निशस्त्रीकरण सिद्धांत से ही बचाया जा सकता है

 

इस दौरान पूर्व महापौर नवीन जैन ने कहा कि आज हमारे आगरा नगर में भारत वर्ष के सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि संस्कृति और संस्कार को ग्रहण कर रहे हैं हम इनका ताज नगरी में अभिनन्दन करते हैं ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *