बिग ब्रेकिंग उदयपुर से उदयपुर में आचार्य शिरोमणी वात्सल्य वारिघि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के कर कमलों से सात प्रतिमा धारी मंजू बहन की 20 अक्टूबर को भव्य जैनेश्वरी दीक्षा देंगे

धर्म

बिग ब्रेकिंग उदयपुर से उदयपुर में आचार्य शिरोमणी वात्सल्य वारिघि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के कर कमलों से सात प्रतिमा धारी मंजू बहन की 20 अक्टूबर को भव्य जैनेश्वरी दीक्षा देंगे

उदयपुर
वात्सल्य वारिधि आचार्य शिरोमणी 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ के चरणों में जैनेश्वरी दीक्षा हेतु सात प्रतिमा धारी ब्र. मंजु बहन ने श्रीफल चढ़ाया। आचार्य श्री ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए आगामी 20 अक्टूबर 2023 को दीक्षा प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की।

 

 

 

 

 

एक परिचय दीक्षार्थी मंजू दीदी
ब्रह्मचारिणी मंजू दीदी आचार्य श्री अजित सागर जी के समय से संघ में सन 1984 से ही संघ में रहकर धर्म साधना कर रही हैं। 3 वर्ष बाद भी संयम पद पर कदम बढ़ाते हुए सन 1987 में आचार्य श्री अजित सागर जी महाराज श्री से दो प्रतिमा के नियम लिए ।

वे यही नहीं रुकी और आगे चलकर उन्होंने 7 प्रतिमा के नियम प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज श्री की की समाधि भूमि पर पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जीसे सिद्ध क्षेत्र कुंथलगिरी पर वर्ष 2017 में लिए।


श्री राहुल गनोंदिया से प्राप्त जानकारी अनुसार ब्रह्मचारिणी मंजू दीदी का जन्म धरियावद राजस्थान में हुआ इनके पिता श्री पिता श्री छगनलाल जैन एवम माताश्री श्रीमती धनकुंवर जैन भी नियम संयम से परिपूर्ण रहे। एवम पूर्व में 7 प्रतिमा के व्रत ग्रहण किए हुए है।
राजेश पंचोलिया वात्सल्य भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी के साथ
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *