श्रावक संस्कार शिविर के समापन पर पूज्य गुरुदेव सुधा सागर महाराज सानिध्य में शिविरार्थियों की निकलेगी 29sept को ऐतिहासिक शोभायात्रा

धर्म

श्रावक संस्कार शिविर के समापन पर पूज्य गुरुदेव सुधा सागर महाराज सानिध्य में शिविरार्थियों की 29 sept को निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा
आगरा
आगरा शहर ने सचमुच एक नया इतिहास लिख दिया है जब से यह 10 दिन का संस्कार शिविर चला है प्रतिदिन एक नया कीर्तिमान नजर आया जहां शिविरार्थियों ने त्याग की महता को समझते हुए संस्कारों को जीवन में अपनाया नियम संकल्प को समझा उसी के साथ में आगरा नगर ने अतिथि देवो भवों को चरितार्थ किया।

 

 

 

आगरा नगर की उपनगर कॉलोनी मे जब यह शिविरार्थी भोजन आदि के लिए जाते तो उन्हें देव रूप समझकर अतिथि देवो भव के साथ उनका ऐसा स्वागत किया जाता मानव साक्षात देव रूप में भगवान पधारे हूं हमारे भारत की गौरवशाली परंपरा का एक अनुपम उदाहरण आगरा नगर में देखने को मिला। अब इन पलो के समापन होने का समय आने लगा है। शिविर का समापन होने जा रहा है। अनंत चतुर्दशी के अगले दिन 29 sept को पूज्य गुरुदेव सुधा सागर महाराज सानिध्य में शिविरार्थियों की भव्य शोभा यात्रा आगरा नगर में निकाली जा रही है। जो ऐतिहासिक होने जा रही है। यह आयोजन भी ऐतिहासिक होने जा रहा है। जो अब तक के शिविर में ना हुआ वह आगरा में हुआ और आगरा में होने जा रहा है।


यह होगा मार्ग
जैन धर्म प्रभावना समिति आगरा के द्वारा जानकारी अनुसार परम पूज्य गुरुदेव निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा एवं सानिध्य में आयोजित एतिहासिक 30वें श्रावक संस्कार शिविर के समापन पर जिनेन्द्र दर्शन यात्रा का
प्रात: 7.30 पर एम डी जैन हरीपर्वत से हजारों शिविरार्थीयो मुनीश्री के साथ बैन्ड बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा प्रारम्भ होगी, घटिया, धूलीयागंज, होते हुए बेलनगंज कचौडा बाजार मन्दिर मे दर्शन कर,यमुना किनारा होते हुए, जीवनी मन्डी चौराहे से मोतीलाल नेहरू रोड होते हुए, नसिया जी के दर्शन करते हुए, पालीवाल पार्क से संजय प्लेस होकर वापस एम डी जैन इन्टर कालेज हरीपर्वत परिसर पर प्रात: 10 तक आयेगी! इस भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए समस्त समाज जन, महिला वर्ग एवं युवा शक्ति से बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *