पूज्य गुरुदेव प्रमाण सागर के चरणों की आस है, इंदौर नगर वासियों को अपनी भक्ति पर पूर्ण विश्वास है इदौर सकल दिगंबर जैन समाज ने इंदौर नगर में चार्तुमास हेतु कुंडलपुर में नवोदय आचार्य समय सागर जी गुरुवर के चरणों में किया निवेदन
इंदौर
परम पूज्य ब्रम्हाण्ड के देवता, युग शिरोमणि, आचार्य भगवन श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य परम पूज्य नवोदय आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज संघ सहित कुंडलपुर में श्री 1008 बड़े बाबा जी के चरणों में ग्रीष्म कालीन वाचना कर रहे है।
जैन समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि बीते दिनों की भाति आज पुनः इंदौर नगर एवं दयोदय चेरीटेबल ट्रस्ट, एवं समाज श्रेष्ठी अशोक रानी डोशी, अशोक ममता खासगीवाला, पुष्पा कासलीवाल विनोद डोशी मनोज मुकेश बाकलीवाल ब्रह्मचारी सुनील भैया एवं समाज जनों के प्रतिनिधि मंडल ने पूज्य नव आचार्य समय सागर महाराज श्री के चरणों में इंदौर नगर में हो चातुर्मास हेतु निवेदन किया। 
विगत दिनों से आगामी चातुर्मास काल में साधू परमेष्ठि की सन्निधि के लिए इंदौर नगर से समाज जन लगातार इस वर्ष चातुर्मास के लिए प्रयास कर रहें है।





“आचार्य भगवन समय सागर जी महाराज ने इंदौर समाज प्रतिनिधि मंडल को पुनः मुस्कुरा कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया ।
साथ ही प्रतिनिधि मण्डल ने वहा पर उपस्थित समस्त मुनि महाराजों व आर्यिका संघ के चरणों में चातुर्मास का निवेदन किया।
इंदौर नगर सम्पूर्ण समाज भावना भा रही है कि हमे वर्ष 2024 का चातुर्मास मुनि श्री प्रमाण सागर जी चातुर्मास कराने का सोभाग्य प्राप्त हो । इंदौर दिगम्बर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी का चातुर्मास कराना इंदौर नगर के लिए एवं समाज के लिए बहुत ही हर्ष की बात होगी । सोशल ग्रुप फेडरेशन समस्त सोशल ग्रुप
सभी महिला संगठन युवा वर्ग का समाज जन का कर्तव्य बनता है की एक साथ मिलकर वर्ष 2024 के चातुर्मास को भव्य बनाएं_
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट9929747312
