महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर की वीरा प्रियदर्शना संस्था द्वारा राष्ट्रीय वस्त्र सेवा कार्यक्रम के तहत ‘कपड़ा बैंक – खुशियों का बाजार’ का आयोजन किया* गया।

राज्य

*महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर की वीरा प्रियदर्शना संस्था द्वारा राष्ट्रीय वस्त्र सेवा कार्यक्रम के तहत ‘कपड़ा बैंक – खुशियों का बाजार’ का आयोजन किया* गया।

 

सुरेश चंद्र गांधी जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट 1 अक्टूबर 2026

महावीर इंटरनेशनल वीरा प्रिय दर्शना डूंगरपुर द्वारा महिला सशक्तिकरण निदेशक वीरा वन्दना बक्षी एंव पर्यावरण संरक्षक राष्ट्रीय समन्वयक कपडा बैंक रविंद्र जी जैन के निर्देशन में सेवा कार्य खुशियो का बाजार के तहत नेमीनाथ मंदिर परिसर के बाहर कपड़ा बैंक खुशियों का बाजार का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद, वंचित और निर्धन लोगों तक पहनने योग्य कपड़े और आवश्यक वस्त्र पहुंचाना था।

 

 

• सम्मानजनक वितरण: जरूरतमंदों को वस्त्र सीधे दान के रूप में न देकर ‘खुशियों का बाजार’ (एक प्रतीकात्मक स्टॉल/स्टोर) के रूप में सजाया गया, ताकि लोग अपनी पसंद और नाप के अनुसार कपड़े चुन सकें।

• निःशुल्क या न्यूनतम मूल्य: इस बाज़ार में कपड़े निःशुल्क या बहुत ही टोकन (नामात्र) दर पर उपलब्ध कराए गए।

• सामूहिक सहयोग: वीरा प्रियदर्शना की सदस्यों और स्थानीय भामाशाहों द्वारा वस्त्र एकत्र (कपड़ा बैंक) कर उन्हें साफ और सुव्यवस्थित करके वितरित किया गया।

• इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के जाॅन चेयरपर्सन वीर पृथ्वीराज जैन, वीर शरद सरैया ,प्रिय दर्शना की अध्यक्षा कल्पना दोषी ,सचिव पुष्पक जैन, उपाध्यक्ष कनकलता जैन, कोषाध्यक्ष निधी गाँधी, सह-सचिव पुजा जैन, सह कोषाध्यक्ष श्वेता सरैया , बेबिकिट कन्वीनर ममता भट्ट,ममता सरैया ,कोपल दोषी ,रितु दोषी ,निलम दोषी ,सुषमा जैन, जया कसारा ,दीपिका जैन, प्रतिक्षा शर्मा,चन्द्रिका पटेल आदि उपस्थित रहे ।

सचिव -पुष्पक जैन

महावीर इंटरनेशनल वीर प्रिय दर्शना डूंगरपुर इस अवसर पर रीजन- 4 कल्पना दोसी डूंगरपुर , सुरेश चंद्र गांधी नौगामा अजीत कोटिया ड्डूका द्वारा शुभ कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *