भारत विकास परिषद ने नवीन जैन प्रियांशु जैन के प्रयास से किया वृक्षारोपण–
रामगंजमंडी
भारत विकास परिषद में आज “सुधा कॉलोनी”खैराबाद रोड पर नवीन जैन प्रियांशु जैन के प्रयास से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया इस कार्यक्रम में नवीन जैन द्वारा 35 ड्रम शानदार कलर करके तैयार किये है। जिनके अंदर नीम मीठा, नीम,पीपल,बांस, जामुन, आदि के पौधे लगाएं पूरे परिवार का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।
ज्ञात रहे पिछले वर्ष भी सुधा कॉलोनी में नवीन जैन के प्रयासों से ही 21 पौधे लगा कर के पूरे वर्ष में सिंचित कर बड़े किए उनमे से कुछ पौधे वृक्ष का रूप ले चुके है। परिवार का वह भी एक सराहनीय कार्य है। कॉलोनी में दौनों ओर सजे हुवे वृक्ष लगे ड्रम मन मोह लेते है।


परिषद के वृक्षारोपण प्रभारी संदीप गांधी ने बताया कि इस कार्य में संजय पतीरा, आशीष गुप्ता, आदि का सहयोग रहा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
