विश्व की सर्वश्रेष्ठ शक्तियां बालक के अंदर आती है उपनयन संस्कार से जीवन के संघर्ष में सीना तानकर खड़े होने की शक्ति आती है मुनिश्री भावसागर महाराज

धर्म

विश्व की सर्वश्रेष्ठ शक्तियां बालक के अंदर आती है उपनयन संस्कार से जीवन के संघर्ष में सीना तानकर खड़े होने की शक्ति आती है मुनिश्री भावसागर महाराज

घाटोल

श्री वासूपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य  मुनि श्री भाव सागर जी महाराज ने र्म सभा को संबोधित करते हुए मूल उपनयन संस्कार के बारे में बताया और कहा कि उपनयन का अर्थ समीप ले जाना होता है, विद्या अध्ययन के लिए गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, जिससे बालक जीवन के संघर्ष में सीना तानकर खड़ा हो सके और दूषित वातावरण से बचे और उत्कृष्ट व्यक्ति बने जिससे उसके चरित्र का निर्माण हो और दीर्घायु, बल, तेज प्राप्त हो और उसका जीवन मंगलमय बने उसके अंदर विश्व की सभी सर्वश्रेष्ठ शक्तियों का निर्माण हो और बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण संस्कार आये, जिससे आध्यात्मिक उन्नति हो और शुद्धिकरण हो ।

 

 

 

 

 

 

इस अवसर पर मुनिश्री धर्म सागर जी महाराज ने जीवन उपयोगी बातें बतायी। एवम मुनि श्री अनंत सागर जी महाराज ने अध्यात्म कैसे प्राप्त हो इसके बारे में बताया। इसके साथ ही मुनिश्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि तृष्णा संसार की लता है , विषयानुरागी अंधा होता है,

 

किसी भी शुभ अवसर पर कवि सम्मेलन के आयोजन के लिए संपर्क करे, कवि जैन वीरेंद्र विद्रोही, 6306127196

 

कमेटी ने जानकारी दी कि 15 सितंबर को बच्चो का सामूहिक मुंडन वासुपुज्य मंदिर परिसर में हुआ एवं 16 सितंबर को भी होगा , कार्यक्रमों की तैयारीयां जोरो से चल रही है ज्ञात हो कि आगामी दिनों में 17 सितंबर 2023 रविवार को मूलगुण संस्कार महोत्सव 8 वर्ष से अधिक अविवाहित बालको का प्रातः 7 बजे से होगा इसमे पूरे भारत से बालक आएंगे दोपहर में 1 बजे जैन युवा ऊर्जा प्रदान महोत्सव सम्पन्न होगा जिसमें पूरे वागड़ के 81 नगरो से युवा शामिल होंगे 19 सितंबर से 1 अक्टूबर तक दसलक्षण महापर्व संपन्न होंगे जिसमे 240 घंटे तक बिना जल भोजन किए दस निर्जल उपवास से लेकर एक उपवास तक एवं जल उपवास और एक बार भोजन करके तप साधना करेंगे विशेष भक्ति,पूजा आराधना संपन्न होगी विशाल पंडाल में, दसलक्षण महापर्व पर यह सांस्कृतिक आयोजित होंगे।
19 सितंबर को पाठशाला द्वारा नृत्य की प्रस्तुति
20 को नाटक फल कर्मो का
21 को मोक्ष मार्ग प्रश्न मंच
22 को नाटक धर्म की महिमा
23 को जैन गोट टैलेंट प्रतिभा प्रतिस्पर्धा (पार्ट फर्स्ट)
24 को जैन गोट टैलेंट प्रतिभा प्रतिस्पर्धा (पार्ट सेकंड )
25 को अक्षय निधि म्यूजिकल प्रतियोगिता
26 को समाज को संगठन से अपेक्षा
27 को कौन बनेगा ज्ञानवीर
28 को भजन संध्या
संपन्न होगी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *