दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी ने सोशल ग्रुप के जनक की तृतीय पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत जैन समाज के 51शिक्षकों का किया सम्मान

धर्म

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी ने सोशल ग्रुप के जनक की तृतीय पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत जैन समाज के 51शिक्षकों का किया सम्मान
रामगंजमंडी
दिगंबर जैन सोशल गुप के जनक श्रीमान प्रदीप सिंह कासलीवाल की तृतीय पुण्यतिथि पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम किए गए उसमें सबसे पहले जीव दया के क्षेत्र में उन्नत कार्य करते हुए गौशाला, में गायों को हरा चारा खिलाया गया एवम सभी सदस्यों में उसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

 

 

 

श्री कासलीवाल की स्मृति में समूह के सभी सदस्य महिला पुरुष बच्चे सदस्यों द्वारा श्री भक्तामरजी का पाठ शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर किया गया।

 

समूह के सचिव राजीव बाकलीवाल ने बताया की 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस मनाते हुए जैन समाज के सभी शिक्षक शिक्षाओं जो समाज में रहकर समाज के प्रति अपना दायित्व का निर्वाह करते हैं उन सभी सहकारी एव निजी शिक्षण संस्थान मे अपनी सेवाऐ दे रहे है। उन सभी गुरूजनों का सम्मान अभिनंदन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा माल्यार्पण तिलक दुप्पटा पहनाकर स्मृति चिन्ह के रूप मे कलम एव प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।

 

रामगंजमंडी जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष प्रदीप शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि रामगंजमंडी जैसी छोटी जगह पर जैन समाज के लगभग 100
से अधिक शिक्षक शिक्षिकाऐ अपनी सेवाएं स्कूलों में कॉलेज एव प्राइवेट संस्थानों में दे रहे हैं। इनमे से 51 शिक्षकों का सम्मान शिक्षक दिवस पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमडी द्वारा किया गया । यह सम्मान समारोह श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ अध्यापक श्रीमान जीतमल जैन, वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती श्यामलता पल्लीवाल ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में बताया। एवं वरिष्ठ अध्यापक चैतन्य प्रकाश जैन ने विचार प्रकट करते हुए में एक शिक्षक हूं रोचक कविता को सुनाया।

इस अवसर पर सोशल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष महोदय श्री कासलीवाल को स्मृति में लाते हुए कहा कि हमारे
संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय श्री प्रदीप सिंह कासलीवाल हमेशा यही कहते थे की मै से हम की यात्रा में हम सब एक रहेगे समाज में ऐसा संदेश जाए सामाजिक दृष्टिकोण से कोई भी मुद्दा हो हम हमेशा एक रहेंगे व्यक्तिगत मान्यताओं को अलग छोड़कर आज समाज व्यक्तिगत मान्यताओं में बट गया है छोटे-छोटे टांपुओ में विभक्त हो गया है उन सबको साथ मिलाने का एक ऐसा प्रयास कर रहे हैं यही हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है
पिछले कुछ सालों में इस उद्देश्य को लेकर एक ग्रुप से शुरूआत कर आज 350 से अधिक शाखाएं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की हो गई है आठ राज्यों से ज्यादा इस संस्था का विस्तार हुआ इसी उद्देश्य को लेकर प्रदीप सिंह जी कासलीवाल ने जैन सोशल की स्थापना की और उनका आज यही उद्देश्य पूरा होता नजर आ रहा हमारी उनके प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम सब मिलकर एक रहे एक अच्छे स्वच्छ समाज का विकास करें और सामाजिक कार्य में हमेशा आगे रहे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *