आचार्य श्री सुबल सागर महाराज सानिध्य में 123 किलो का निर्वाण लाडू लड्डू चढ़ाया गया

धर्म

आचार्य श्री सुबल सागर महाराज सानिध्य में 123 किलो का निर्वाण लाडू लड्डू चढ़ाया गया
चंडीगढ़

दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 27 बी चंडीगढ़ में, दिनांक 23 अगस्त 2023 दिन बुधवार को परम पूज्य तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर जी महाराज के अंतिम दीक्षित शिष्य सिद्ध चक्र आराधक परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में चंडीगढ के इतिहास में प्रथम बार 123 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

 

 

जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण महोत्सव प्रातः काल बेला में बड़ी धूमधाम एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया

प्रातः काल श्री जी का अभिषेक कर संपूर्ण विश्व में शांति एवं सुख की समृद्धि की कामना से शांति धारा कर विशेष पूजा अर्चना कर भगवान के श्री चरणों में 123 किलो का लाडू समर्पित किया गया। श्री धर्म बहादुर जैन ने बताया की 123 किलो का प्रमुख लाडू चढ़ाने का सौभाग्य श्रीमान अनिल जैन सपरिवार सेक्टर 18 चंडीगढ़ को प्राप्त हुआ।

 

इस अवसर पर चंडीगढ़’ पंचकूला ,जीरकपुर, मोहाली ट्राई सिटी के समस्त भक्त जनों ने मिलकर धर्म लाभ लिया ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *