अतिशय क्षेत्र कैथुली महातीर्थ बन सकता है मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज

धर्म

अतिशय क्षेत्र कैथुली महातीर्थ बन सकता है मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज
रामगंजमंडी
अतिशय क्षेत्र कैथुली कमेटी ने मुनि पुंगव सुधासागर महाराज का आशीष
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी नगर के समीप अतिशय क्षेत्र कैथूली कमेटी ने आगरा पहुंचकर निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर महाराज का आशीष लिया

 

 

 

समिति की ओर से संरक्षक सिद्धार्थ बाबरिया, महामंत्री रितेश ठाई, कोषाध्यक्ष सुनील दुगेरिया, आकाश शास्त्री, नीरज सिंघल, योगेश सिंघल, अभिषेक सिंघल, नितेश ठाई ने महाराज श्री से आशीष लेते हुए आगामी 23 तारीख को पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव के आयोजन के बारे में बताते हुए आयोजन की सफलता के लिए मंगल आशीर्वाद लिया।

इन सभी ने पूज्य श्री को अतिशय क्षेत्र में हो रही गतिविधियों के बारे में बताया। महाराज श्री ने अपना मंगल आशीर्वाद कमेटी सदस्यों को प्रदान किया। महाराज श्री के समक्ष हो रहे 23 तारीख के पारसनाथ मोक्ष कल्याण की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

 

रामगंज मंडी के आकाश शास्त्री के द्वारा पूछे गए एक प्रश्न महाराज श्री आपने जब अतिशय क्षेत्र की पारसनाथ मूर्ति के दर्शन किए तब आपको कैसी अनुभूति हुई।

 

 

 

महाराज श्री ने कहा कि जब मैं गिरनार यात्रा की ओर जा रहा था तब 2 दिन में मैं वहां पर रहा और वहां की मूर्ति बहुत सौम्य मूर्ति है और इस मूर्ति को देखकर लगा कि इसमें काफी एनर्जी है।

2 दिन के भीतर काफी समाज को जागृत भी किया गया और उसका यह परिणाम है कि आज समाज के बच्चे पत्रिका का विमोचन कराने तक यहां आ गए हैं।

 

 

महाराज श्री ने कहा कि जब मैं गया था तब वहां सड़क भी सही नहीं थी और मैं कच्चे रास्ते से गया था आज वहां पक्की सड़क बन चुकी है। अगर किसी बड़े संत का महा समागम मिल जाए तो यह जिनालय एक तीर्थ का रूप ले सकता है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *