लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने गुवाहाटी पहुंचकर आचार्य प्रमुख सागर महाराज का लिया आशीर्वाद

धर्म

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने गुवाहाटी पहुंचकर आचार्य प्रमुख सागर महाराज का लिया आशीर्वाद
गुवाहाटी
पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर महाराज के शिष्य आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर महाराज का वर्षायोग गुवाहाटी में भक्ति भाव के साथ संपन्न हो रहा है।

     

 

 

 

 

रविवार को लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने पहुंचकर आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लिया उनके साथ कोटा शहर जिला भाजपा महामंत्री श्रीमान जगदीश जिंदल, अजय जैन मेहरू वाले भी सम्मिलित रहे। इस अवसर पर समिति की ओर से श्री बिरला एवं समस्त अतिथियों का समिति की ओर से अभिनंदन किया गया।

 

 

पूज्य आचार्य श्री का लोकसभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला ने चरण स्पर्श कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया और पूज्य गुरुदेव ने भी उन्हें मंगल आशीष प्रदान करते हुए उन्हें मंगल आशीष प्रदान की। श्री बिरला ने पूज्य आचार्य श्री द्वारा लिखित पुस्तक का भी विमोचन किया। इस अवसर पर श्री बिरला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि । अहिंसा परमो धर्मः के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हुए जैन संतों ने सदैव मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया है। भगवान महावीर स्वामी के विचार जो आज हजारों वर्ष बाद भी प्रासंगिक हैं, उनसे सभी को परिचित करवाते हुए जैन संत तप, तपस्या, सेवा और समर्पण पर आधारित जीवन जीना सिखाते हैं।

और कहा की कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानियों से मेरी भेंट हुई। यह लोग मरूधरा से सैंकड़ों किलोमीटर दूर रहते हुए भी राजस्थान की संस्कृति और परम्पराओं को जीवंत बनाए हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा इनमें से अनेक ऐसे भी रहे जिनका जन्म भी असम में हुआ परन्तु फिर भी राजस्थान से उनका जुड़ाव और लगाव बना हुआ है। श्री बिरला ने इनको परमार्थ तथा सेवा के साथ सभी के कल्याण के लिए कार्य करते रहने का आह्वान किया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *