पैक्ड सामग्री ना खाने की बात को मुनि श्री अजीत सागर महाराज ने स्क्रीन फिल्म के द्वारा समझाया

धर्म

पैक्ड सामग्री ना खाने की बात को मुनि श्री अजीत सागर महाराज ने स्क्रीन फिल्म के द्वारा समझाया
सागर
आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री अजीत सागर महाराज ने रविवार को भाग्योदय परिसर में पैक खाद्य सामग्री ना खाने की बात को समझाया उन्होंने स्क्रीन पर फिल्म शॉर्ट दिखा कर इस बात को समझाने का प्रयास किया।

 

 

 

 

वहां मौजूद बच्चों को छोटी-छोटी फिल्म को स्क्रीनशॉट पर समझाते हुए नूडल्स, चिंगम, पैकिंग मिठाइयों के बारे में भी इस फिल्म के माध्यम से समझाया गया। इस बात पर भी ध्यान आकृष्ट किया कि ऑनलाइन सामान हमें नहीं लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा बाजार के खाने से अच्छा खाना घर का होता है बाहर के खाने से कभी मन पवित्र नहीं हो पाता है। घर का भोजन करने से आदमी के विचार उच्च होते हैं। पूज्य मुनि श्री भाग्योदय परिसर में तीसरे युवा संगम समारोह को संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि जो सच्चे गुरु के प्रति समर्पित होता है वह धर्मात्मा होता है संत और साधु के पास धन नहीं होता है उन्होंने कहा कि धर्मात्मा के पास कभी भी धन कम नहीं होता है। वह धन्य होता है आज पापियों पर नहीं पुण्य आत्मा पर ज्यादा ज्यादा उपसर्ग होते हैं। जिनको भगवान से डर नहीं होता है वह जघन्य आत्मा होती है। और उनसे हमें डरना चाहिए। धन आत्मा नहीं धर्मात्मा बनना चाहिए। इस बात पर जोर दिया कि मनुष्य भी धन्य आत्मा बन सकता है। बच्चों के विषय में कहा कि आज जो बच्चों को संस्कार दिए हैं यह बच्चे इन संस्कारों को कभी भूल नहीं सकते।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *