भगवान ऋषभदेव जन्म भूमि अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ यात्रा कामां में कल लाल दरवाजे से प्रारम्भ होगी रथयात्रा

धर्म

भगवान ऋषभदेव जन्म भूमि अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ यात्रा कामां में कल लाल दरवाजे से प्रारम्भ होगी रथयात्रा

  कामा
संपूर्ण भारत वर्ष की जैन समाज में प्रभावना एवं जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि अयोध्या के विकास हेतु जैन साध्वी आर्यिका शिरोमणि गणिनी ज्ञानमती माताजी के निर्देशन में भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ प्रभावना रथ का प्रवर्तन हो रहा है जिसका मंगल आगमन 30 जुलाई को धर्मनगरी कामां में होगा।जहां सकल दिगम्बर जैन समाज कामां द्वारा कस्बे में प्रातः रथयात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी।
जैन समाज कामां के अध्यक्ष सुभाष चंद जैन के अनुसार रथ का आगमन बोलखेड़ा से कामां में होगा तो वही लाल दरवाजा से मुख्य बाजार होते हुए रथयात्रा निकाली जाएगी। जिसका समापन पंचायत समिति कामां पर होगा। रथयात्रा से पूर्व कोट ऊपर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में प्रातः 9 बजे से धर्म सभा का आयोजन होगा जहां रथयात्रा पात्रों का चयन व रथ प्रवर्तन उद्देश्यों पर रथ के संचालक शास्त्रीजी के प्रवचन होंगे।

 

 

युवा परिषद कामां के अध्यक्ष मयंक जैन लहसरिया ने बताया कि रथ के संयोजक युवा परिषद के पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है जिससे युवा परिषद गौरव का अनुभव कर रही है सभी युवा साथी रथयात्रा की तैयारीयों में संलग्न हैं।

 

राष्ट्रीय भावना जागृत कराने में अपना सहयोग दें और निम्नलिखित लोगों को ज्यादा से ज्यादा ईमेल करें lलोगों को प्रेरित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा ईमेल भेजी जा सके l
Connect@mygov.nic.in.
narendramodi.in@gmail.com
amit shah.mp@sansad.nic.in
amit shah.bjp@gmail.com
anuragthakur.mp@sansad.nic.in

युवा परिषद के प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने कहा कि पूज्य ज्ञानमती माताजी ने तीर्थों के विकास में अमूल्य योगदान दिया है जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *