बड़ोदिया की सुधाबेन ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से नियम व्रत लेकर वैराग्य पद की ओर बढ़ाया कदम
बड़ोदिया
पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के मंगल आहार वांगड के बड़ोदिया कस्बे के निवासी परिवार के यहां हुए।
इसकी सूचना यहीं के निवासी लगभग 50 नवयुवक पूज्य गुरुदेव के दर्शन करने चंद्रगिरी डोंगरगढ़ आ रहे थे तभी सूचना मिली की पूज्य गुरुदेव के आहार अपने नगर के ग्राम के चौके में हुए हैं। तो सभी हर्षित हुए और मार्ग में ही बस को रुकवा कर लगभग आधे घंटे तक भक्ति करके इसका हर्ष मनाया। पूज्य गुरुदेव के आहारचर्या का लाभ बड़ोदिया की सुधा बेन, परतापुर की सुभद्रा बेन सप्तम प्रतिमाधारी, आदि को मिला।
वही वैराग्य पद पथ की ओर अग्रसर सुधाबेन ने अपने नियम संकल्प में बढ़ोतरी की और संयम पथ हो और अग्रसर किया

उन्होंने पूज्य आचार्य श्री के चरणों में निवेदन करते हुए अष्टम प्रतिमा के व्रत ग्रहण किए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
