जैन धर्म रक्षार्थ एवं राजनीतिक सहभागिता पर सकल जैन महापंचायत संपन्न ज्योतिरादित्य सिंधिया, एवं विधायक शैलेंद्र जैन ने की शिरकत
ग्वालियर
सकल जैन समाज के तत्वाधान में एक महापंचायत ग्वालियर में जैन धर्म रक्षार्थ, एवं राजनीतिक सहभागिता पर संपन्न हुई।
इस महापंचायत के मुख्य अतिथि नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमान ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं अध्यक्षता सागर के क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र जैन ने की इस महापंचायत में जैन धर्म की रक्षा के लिए एवं राजनीतिक सहभागिता के विषय पर लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस महापंचायत में सागर के क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र जैन ने जैन समाज के विषय में कहा कि जैन समाज ने सदा देश हित और समाज के लिए कार्य किया है।
उन्होंने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि देश में यदि इनकम टैक्स पैर की बात की जाए तो जैन समाज का नाम सबसे अग्रणी स्तर पर आता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री महोदय श्रीमान ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह किया कि समाज के तीर्थ और धर्म की रक्षा के लिए और उनके हित के लिए आप आगे आए। जैन मुनियों तथा जैन धर्मावलंबियों के हित में आप कदम उठाए।

श्रीमान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पर बोलते हुए कहा कि मैं हमेशा से जैन समाज के साथ हूं और आगे भी रहूंगा

इन पलों में ग्वालियर जैन समाज के अध्यक्ष श्रीमान पारस जैन सहित अनेक संख्या में लोग सम्मिलित थे। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमान ज्योतिरादित्य सिंधिया का समाज की ओर से अभिनंदन किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
