यह चतुर्मास कलश स्थापना हम मुनिराजो की नही आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की है। विनम्र सागर महाराज
बंधाजी
प्राचीन अतिशय क्षेत्र में से एक अतिशय क्षेत्र बंधाजी में मुनि श्री 108 विनम्र सागर महाराज संघ की चतुर्मास कलश स्थापना संपन्न हुई।
महाराज श्री विनम्र सागर महाराज जी ने अपनी पीयूष वाणी से बोलते हुए कहा कि आज आप चातुर्मास कलश स्थापना में आए हो यह चतुर्मास कलश स्थापना हम मुनिराजो की नहीं आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की है। आचार्य श्री की स्मृति को लाते हुए आचार्य श्री का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज सुबह ही आचार्य श्री ने मुझे आशीर्वाद भेजा है। महाराज श्री ने पूर्व में हुए मुनिराजो के चतुर्मास का भी विवरण अपने उद्बोधन में दिया उन्होंने बताया कि 2012 में मुनि श्री अभय सागर महाराज, 2019 में दुर्लभ मति माताजी संघ का वर्षा योग यहां पर हुआ है। 2021 में मुनि श्री विमल सागर महाराज संघ का वर्षा योग भी यहां पर हुआ है। यह जो आप चतुर्मास कलश स्थापना कर रहे हैं यह सब आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की मंगल आशीष से संपन्न हो रहा है। इस अतिशय क्षेत्र बंधाजी में अजीतनाथ भगवान का महान अतिशय इस धरा पर हो रहा है। देश दुनिया के लोग भगवान के चमत्कार को देख रहे हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
