गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज ने संतो की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
मुजफ्फरनगर
गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज का वर्षायोग मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में चल रहा है। मानव सेवा तीर्थ पुष्पगिरी प्रणेता गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज ने स्वयं प्रधानमंत्री महोदय
नरेन्द्र भाई मोदी को लिखा पत्र, जो चतुर्मास समिति मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश द्वारा सीधे 12 जुलाई 2023 को प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचा दिया गया है।
पत्र कुछ इस प्रकार था –
संतों व जैन संस्कृति की सुरक्षा हेतु.गणाचार्यश्री का पत्र प्रधानमंत्री के नाम
माननीय प्रधानमंत्री आप ही हमारे रक्षक है, आप स्वयं जानते है आप हमारे ध्रुवतारा है,आप से ही उम्मीद है. एक ही चिंतामणि रत्न वर्षों की गरीबी को दूर कर सकता है। पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ अपनी पीड़ा दुर्घटना आपके सम्मुख रख रहा हूं, हमारे साधर्मी साधक मुनि श्री 108 कामकुमार नन्दी के साथ कुछ अनैतिक लोगों ने दुर्व्यवहार करके उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए हैं, उनको मृत्यु शय्यापर सुला दिया। धर्म साधना कर सके परम अहिंसा पालन कर सके, राम कृष्ण महावीर की यह भूमि सदा पचित्र बनी रहे. आप हमारी सुरक्षा की जड़ी बूटी है।
आप ही हमारे अहिंसक धर्म को सुरक्षा दे सकेंगे। यह मेरा पूर्ण आत्म विश्वास है।
आचाग पुष्पदन्त सागर
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
