कर्नाटक में जैन मुनि108 काम कुमार नंदी महाराज की हत्या के विरोध में उपखंड अधिकारी महोदय को सौंपा ज्ञापन

धर्म

कर्नाटक में आचार्य श्री 108 काम कुमार नंदी महाराज की हत्या के विरोध में उपखंड अधिकारी महोदय को सौंपा ज्ञापन

पिडावा:

-सकल दिगंबर जैन समाज पिड़ावा के तत्वाधान में कर्नाटक में जैन मुनि का अपहरण कर हत्या के मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

 

 

 

 

जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि 6 जुलाई 2023 को कर्नाटक के बेलगाम स्थित चिकोड़ी जिले में नन्द पर्वत पर गणधराचार्य कुन्थ सागर महाराज के शिष्य आचार्य 108 काम कुमार नंदी महाराज की निर्ममता से हत्या के विरोध में जैन समाज पिड़ावा द्वारा विशाल मोन रैली श्री सांवलिया पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से पीपली चौक, शहर मौहल्ला, सेठान मोहल्ला,खण्डुपुरा, नयापुरा, आजाद चौक बस स्टैंड होते हुवे उपखंड कार्यालय पहुंचे जहां पर उपखंड अधिकारी महोदय अभिषेक चारन को ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री कर्नाटक सरकार,व अल्प संख्यक आयोग भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें जैन मुनि के हत्यारो को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने एवं दिगम्बर जैन मुनियों की सुरक्षा हेतु सभी राज्यों की सरकारों को आदेशित किया जायें इस घटना से संपूर्ण जैन समाज में रोष व्याप्त है ज्ञापन देने वालों में सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष अनिल चेलावत, बड़े मंदिर अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह जैन,कमल कासलीवाल, मुकेश मासुम,अनिल उपहार, प्रदीप जैन,सुखमाल जैन, भारत भूषण प्रेमी ,सुनिल जैन, कोमल चन्द्र जैन,निलेश जैन आदि अपार समाज जन उपस्थित रहे।

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *