समाज में एकता का प्रादुर्भाव होना जरूरी है समयसागर महाराज मुनि संघ का खुरई में हुआ मंगल आगमन

धर्म

समाज में एकता का प्रादुर्भाव होना जरूरी है समयसागर महाराज मुनि संघ का खुरई में हुआ मंगल आगमन
खुरई
बुधवार की प्रातः बेला में निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 समय सागर महाराज संघ का खुरई की धरा पर मंगल आगमन हुआ।स्कूल परिसर में भक्तों ने पहुंचकर जयकारों के बीच मुनि श्री को आगमन हेतु निवेदन किया वाद्य यंत्रों के साथ नवयुक मंडल, महिला मंडल के सदस्यों समस्त समाज जनों ने मुनि संघ की आगवानी की। पूज्य संघ की अगवानी के लिए नगर को भव्यता के साथ सजाया गया जयकारों के बीच सर्वप्रथम मुनि संघ ने नवीन जैन मंदिर पहुंचकर वहां पर बड़े बाबा के दर्शन किए पूज्य मुनि श्री के श्री मुख से शांति धारा संपन्न हुई। मुनिसंघ की आगवानी में जगह जगह रंगोली बनाई गई एवं मुनिश्री के पद प्रक्षालन किए गए।

 

 

 

 

 

इस अवसर पर निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि किसी भी कार्य की सफलता के लिए समाज में एकता का प्रादुर्भाव होना जरूरी होता है। काम कितना भी छोटा या बड़ा क्यों ना हो जब तक हम पूर्ण निष्ठा समर्पण त्याग को नहीं अंगीकार करेंगे तब तक उसकी सफलता को जामा नहीं पहनाया जा सकता।

इस पर विशेष बोलते हैं वह उन्होंने आगे कहा कि यदि हमें अपने जीवन में आनंद की अनुभूति कर रहा है तो आनंद आम बनना भी जरूरी है जीवन में सफल होना है तो 4 वाक्यों को कचरे के डिब्बे में डाल दो।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *