आर्यिका 105 विज्ञान मति माताजी की भव्य अगवानी हाटपिपलिया नगर में आर्यिका 105 विज्ञान मति माताजी एवं आर्यिका 105 पवित्रमति माताजी का महामिलन हुआ।
हाटपिपलिया।
पुज्य आर्यिका 105 विज्ञान मति माताजी संघ का मंगल आगमन संतों की पावन भूमि हाटपिपलिया में भव्यता के साथ हुआ जिसको लेकर समाज में अपार उत्साह देखने को मिला जगह जगह माता जी की मंगल आगवानी के लिए स्वागत द्वार लगाए गए थे। जहां से भी आर्यिका संघ निकल रहा था। संपूर्ण वातावरण धर्ममय दिख रहा था आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की जय विज्ञान मति माताजी की जय के जयकारों से संपूर्ण हाटपिपलिया नगर भक्ति की गंगा में सरोबार नजर आ रहा था नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पूज्य माता जी को जिन मंदिर लाया गया इस भव्य शोभायात्रा के बीच एक उत्साह का संचार जब देखने को मिला सबसे पहले पूज्या आर्यिका 105 पवित्र मति माताजी का मंगल आगमन नगर में हुआ उसके उपरांत पूज्य माताजी समाज जनों के साथ नगर की सीमा पर पहुंचकर ज्येष्ठ आर्यिका 105 विज्ञान मति माताजी की अगवानी हेतु पहुंची। जब दोनों का महामिलन हुआ तो एक अलग ही उत्साह दिख रहा था हाटपिपलिया नगर इस महामिलन का साक्षी बना।

यह महामिलन विनय संपन्नता का एक अलौकिक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा था साथ ही यह पल सदा सदा के लिए अविस्मरणीय बन गए। जिन मंदिर पहुंचने पर सकल दिगंबर जैन समाज हाटपिपलिया ने पूज्य माताजी के समक्ष वर्षा योग 2023 हेतु निवेदन करते हुए श्रीफल समर्पित किया।
जयकारों के बीच समाज जनों ने यह भावना भाई की पूरा पूरा है विश्वास
हाटपिपलिया में होगा चतुर्मास।

नगरवासी की भावनाओं को माताजी ने सुना और मधुर मुस्कान के साथ मंगल आशीष प्रदान किया।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंज मंडी की रिपोर्ट
