मुनि श्री विमल सागरजी महाराज ससंघ की वीरोदय तीर्थ पर मंगल आगवानी बागड़ की शान है वीरोदय तीर्थ मुनि श्री विमलसागर महाराज
बडोदिया ।
आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य मुनि श्री विमल सागर महाराज ने कहा कि जिसका पुण्य प्रबल होगा उसकी झोली में जाएगा चातुर्मास का लाभ ।

इसलिए पूण्य बढाओं,भक्ति बढाओं जिससे गुरूओं का सानिध्य हमेशा मिलता रहे । यह विचार मुनि श्री ने वागड के सबसे बडे तीर्थ वीरोदय तीर्थ पर रविवार प्रात : नगर प्रवेश के दौरान धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए ।
मुनि श्री ने कहा कि अपने नगर के जिनालय में पूजन करने और जाप करने का अलग प्रभाव होता है और एक तीर्थ पर पूजन और जाप करने का और अधिक प्रभाव होता है । क्योकि तीर्थ सबका होता है । मुनि श्री ने वीरोदय तीर्थ को वांगड की शान बताते हुए कहा कि वीरोदय तीर्थ वागड की शान है। और यहां के मुल नायक भगवान श्री आदिनाथ की प्रतिमा के शुद्व भावों से दर्शन मात्र से सारे संकटो का हरण हो जाता है यह अतिशय इस प्रतिमा में है । इस पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि वागड में इतना बडा तीर्थ बन रहा है तो अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग कर इसके निर्माण में भागीदार बने ।

भव्य नगर प्रवेश हुआ
पूज्य मुनि संघ का सागडोद से वीरोदय तीर्थ धरा पर प्रवेश होने पर मुनि ससंघ की भव्य अगवानी की गई। गाजे बाजे के साथ जुलूस में सबसे आगे केसरिया वस्त्र में महिलाएं के हाथो में मंगल कलश लिए थी। उसके बाद पुरुष सफेद वस्त्रों में हाथो में पंचरंगी झंडे फहराते हुए पूरे जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे । तथा संघ का जगह जगह पाद पक्षालन किया गया ।
निर्माणाधीन तीर्थ का अवलोकन —
मुनिसंघ ने नगर प्रवेश के साथ ही वीरोदय तीर्थ के निर्माणाधीन विशाल जिनालय व नधावर्त तीर्थ, मुख्य मंदिर, नदीश्वर द्वीप, समवशरण जिनालय, सहस्त्रकुट जिनालय, चौबीसी जिनालय का अवलोकन किया इस दौरान तीर्थ क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष मोहनलाल पिण्डा रमिया व राजेश गांधी ने तीर्थ पर बनने वाले जिनालयों की जानकारी दी । विशाल तीर्थ निर्माण को देख मुनि संघ ने सभी तीर्थ कमेटी सदस्यो व पुण्यार्जको को आशीर्वाद प्रदान किया ।

मंगल प्रवचन के पूर्व गुरुदेव के पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेट करने का सौभाग्य धनपाल पंचोरी पुत्र मोतीलाल पंचोरी नोगामा परिवार को मिला । इस दौरान तीर्थ के अध्यक्ष मोहनलाल पिंडारमियां, उपाध्यक्ष राजेश गांधी, धनपाल लालावत, अनिल जैन, संजय गांधी राजकुमार जैन, जयंतीलाल पिंडारमियां सहित अनेकों गावो व समाज के अध्यक्ष एवं कार्यकारणी सदस्य मौजूद थे । संचालन सुशील घोडा ने किया व आभार जयन्तिलाल पिण्डारमिया ने माना ।
चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट—–

मिडीया प्रवक्ता संकेत जैन ने बताया कि तीर्थ पर प्रवचन के दौरान घाटोल, बागीदौरा,बडोदिया,परतापुर,वीरोदय तीर्थ व तलवाडा के समाज के पंचो ने मुनि श्री विमल सागर महाराज ससंघ को अपने अपने नगर में चातुर्मास करने के लिए श्रीफल भेंट कर निवेदन किया ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
