उपकार करने वालों से अभद्रता सबसे बड़ा पाप है सुधासागर महाराज
झांसी
धर्मसभा को सम्बोधित करते मुनि श्री सुधासागर महाराज ने कहा की : जीवन में सबसे बड़ा पाप उपकारी के लिये असभ्य भाषा का उपयोग करना है। जिसनेअपने माता-पिता पर विश्वास नहीं किया, वह हमेशा पतन की ओर अग्रसर होगा।
पूज्य मुनिश्री नेजैन तीर्थ करगुँवा जी में धर्मसभा में कहा कि जीवन में आत्मिक शान्ति की अनुभूति साधना में है। व्यक्ति अच्छा बनना एवं सोचना चाहता है, लेकिन उस दिशामें आगे नहीं बढ़ पाता।
इस अवसर पर राज्यमन्त्री हरगोविन्द कुशवाहा एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रदीप जैनआदित्य” ने मुनि को श्रीफल भेंटकर झाँसी में चतुर्मास का अनुरोध किया। संचालन करते हुए पंचायत महामन्त्री कमल जैन ने बताया कि करगुँवाजी में प्रतिदिन प्रात: 5:30 एवं अपराह्न 3 बजे से धार्मिक शिक्षा शिविर लगाया जायेगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
