स्वर्गीय शुभम जैन (नेत्रदानी) की स्मृति में सुप्रभात समूह, श्री वीर जैन सोशल ग्रुप श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में 29 मई 2023 को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा

धर्म

स्वर्गीय शुभम जैन (नेत्रदानी) की स्मृति में सुप्रभात समूह, श्री वीर जैन सोशल ग्रुप श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में 29 मई 2023 को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा

रामगंजमंडी
स्वर्गीय शुभम जैन (नेत्रदानी) की स्मृति में सुप्रभात समूह, श्री वीर जैन सोशल ग्रुप श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में 29 मई 2023 को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होने जा रहा है।

 

नेत्रदानी स्व.शुभम जैन का सामाजिक सेवा एवं समाज सेवा के प्रति सदा अपना अमूल्य योगदान दिया। एवं सुप्रभात समूह के कोषाध्यक्ष पद पर रहते हुए प्रतिदिन सुबह उठकर गौशाला जाकर गौ माता को गो ग्रास वितरित करते थे।

 

उनके पिता महेंद्र जैन सबद्रा भी सदा समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। उनके प्रति समाज से भी संगठनों द्वारा सच्ची श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए 29मई 2023 को श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन धर्मशाला बाजार नंबर एक में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। विगत कुछ दिनों पूर्व शुभम का आकस्मिक निधन हो गया था।

 

उनके निधन के बाद परिवार ने नेत्रदान करने का भी निर्णय लिया था। ऐसे समाजसेवी के प्रति समाज जन एवं स्वयंसेवी संगठन उनके प्रति श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए यह परोपकारी कार्य करने के लिए आगे आया है और रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है।

 

इस शिविर में सभी से सहयोग की अपील की गई है। समाजसेवी संगठनों द्वारा परोपकार कार्य करना शुभम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *