मुनि श्री 108 पद्मसागर जी महाराज के अथक प्रयास से एवं सकल जैन समाज महापंचायत एवं संपूर्ण जैन समाज की सद्भावना से शासन प्रशासन के द्वारा को सकल जैन समाज को प्रतिमाए सुपुर्द की गई.
शिवपुरी
शिवपुरी नगर मे कुछ वर्षो पूर्व छात्रावास निर्माण के समय सफाई की जा रही थीं। तभी 856 वर्ष प्राचीन 1008 भगवान आदिनाथ स्वामी की पद्मासन प्रतिमा परिकर के साथ प्राप्त हुई थी।
तबसे अतिशयकारी प्राचीन प्रतिमा विगत तीन वर्ष से थाने में सुरक्षित पुरातत्व विभाग के अंतर्गत रखी रही… लेकिन यह पुण्य का संयोग रहा की आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से एवं अतिशयकारी मूलनायक भगवान 1008 महावीर स्वामी की परम कृपा दृष्टि से आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य वात्सलय मूर्ति एम मुनि श्री 108 पद्मसागर जी महाराज के अथक प्रयास प्रेरणा से एवं सकल जैन समाज महापंचायत एवं संपूर्ण जैन समाज की सद्भावना से यह प्रतिमाएं शासन प्रशासन के द्वारा 26 मई 2023,शुक्रवार को सकल जैन समाज को सुपुर्द की गई।
वही उत्साह उमंग के साथ श्री महावीर जिनालय महल कॉलोनी से श्रीजी को भव्य शोभायात्रा के रूप में भव्य रूप में मुनि श्री के सानिध्य में निकली जो कि चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर निचला बाजार आई। वहां पर मूर्तियां कमेटी को सौंपी गई। सकल जैन समाज रामगंजमंडी जुलूस में सहभागी बन एवं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हुआ। जयकार करता हुआ नजर आया।
यह इस बात को दर्शाता हैं की जैन दर्शन अतिप्राचीन है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
