स्त्री पर्याय छेदन के लिए आर्यिका दीक्षा आवश्यक है – दीक्षार्थी मनू दीदीविनोली यात्रा एवम गोद भराई कार्यक्रम संपन्न
मुरैना
स्त्री पर्याय का छेदन करने के लिए जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षा लेकर संयम के पथ को स्वीकार करना आवश्यक है । मैं जब तक सांसारिक जीवन में रही तब तक मोह माया के भवर में भटकती रही। अब मैं अपना अंतिम समय जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षा धारणकर आत्म कल्याण हेतु श्री जिनेंद्र प्रभु की शरण में व्यतीत करना चाहती हूं । मेरे से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जो भी गलती या अपराध हुआ हो उसके लिए मैं संसार के सभी जीवों से क्षमा चाहती हूं और मैं भी सभी को क्षमा करती हूं । उक्त विचार मुरेना की दीक्षार्थी बहिन मनू दीदी ने बड़ा जैन मंदिर मुरेना में विनोली यात्रा एवम गोद भराई के पावन अवसर पर उपस्थित बंधुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए ।
दिगंबर जैसवाल जैन उपरोंचिया समाज अजमेर के श्री छीतरमल जैनोदेवी जैन नायक परिवार में जन्मी मुरेना निवासी श्री नत्थीलाल सुमतिचंद जैन घी बालों की पुत्रवधू श्रीमती मनू जैन 17 दिसम्बर को जैनाचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज से जैन तीर्थ श्री जम्मुस्वामी तपोस्थली बोलखेड़ा कामा में जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षा ग्रहण कर रहीं हैं ।

दीक्षा से पूर्व मनोज जैन अम्बाह बालों के निज निवास से दीक्षार्थी मनू जैन की भव्य विनोली शोभा यात्रा निकाली गई । मनू दीदी को हार मुकुट से सुसज्जित कर घोड़ा बग्घी में विराजमान किया गया । गाजे बाजे के साथ भव्य विनोली यात्रा प्रमुख मार्गो से भ्रमण करती हुई बड़ा जैन मंदिर मुरेना पहुंची ।




मंदिर जी में सर्वप्रथम त्यागी व्रतियों ने पंच मेवा से दीक्षार्थी की गोद भराई की । तत्पश्चात परिवारिजनो, रिश्तेदारों एवम उपस्थित साधर्मी बंधुओं ने गोद भराई करते हुए दीक्षार्थी के पुण्य की अनुमोदना की । इससे पूर्व दोपहर में पारसकुमार गर्विश जैन के निवास जीवाजी गंज में गोद भराई की गई ।

बड़े जैन मंदिर में गोद भराई सभा में अनीता दीदी, मंजुला दीदी, महेंद्र शास्त्री, नवनीत शास्त्री, राजेंद्र भंडारी, धर्मेंद्र जैन एडवोकेट, गैदालाल जैन, मुन्नी साहुला, मधु जैन ने आर्यिका दीक्षा एवम मनू दीदी के संदर्भ में प्रकाश डाला । अंत में महेशचंद्र बंगाली ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
